फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद पहली बार पत्नी बिपाशा संग काम कर रहे करण, बोले- उनके साथ कोई डल मोमेंट नहीं होता

Mon, 29 Apr 2019 07:11 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिपाशा बसु और करन सिंह ग्रोवर
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर इंडस्ट्री के सबसे रोमांटिक कपल में से एक माने जाते हैं। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर शादी के बाद पहली बार 'आदत' में साथ नजर आएंगे जिसे विक्रम भट्ट ने लिखा है। शादी के बाद पहली बार पत्नी के साथ काम कर रहे करण ने बिपाशा के तारीफों के पुल बांधे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Bipasha Basu - फोटो : twitter
करण ने कहा है- बिपाशा के साथ काम करना बेस्ट फीलिंग है। वह काफी अनुशासित हैं। मुझे लगता है कि मैं बिलकुल ऑपोजिट हूं। उनके पास काफी एनर्जी है। उनके साथ काम करने में कभी आलस नहीं आता।
विज्ञापन

3 of 5
bipasha basu
करण ने कहा- 'बिपाशा के साथ घर पर, काम पर ज्यादा से ज्यादा समय बिताना अच्छा लगता है। वह ग्रेट परफॉर्मर हैं।' बता दें अलोन को निर्देशक भूषण पटेल ही निर्देशित करेंगे। भूषण ने ही 2015 में बिपाशा और करण की हॉरर फिल्म 'अलोन' का निर्देशन किया था। फिल्म के प्रोड्यूसर सिंगर मीका सिंह हैं।

4 of 5
Bipasha Basu
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में बिपाशा पुलिस की भूमिका में नजर आएंगी। वहीं करण एक एनआरआई बिजनसमैन के रूप में दिखेंगे। यह एक थ्रिलर ड्रामा फिल्म होगी जो साल के अंत तक सिनेमाघरों में दस्तक देगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bipasha basu
बता दें कि कुछ समय पहले दोनों के कंडोम के विज्ञापन ने तहलका मचाया था, तो उसके बाद दोनों अस्पताल के सामने दिखे तो बिपाशा बसु के प्रेग्नेंट होने की खबरें भी खूब वायरल हुई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें