देश के मशहूर कारोबारी मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वहीं मुंबई में सिद्धि विनायक मंदिर में दोनों की शादी का पहला न्योता देने के बाद मुकेश अंबानी अब दूसरे मेहमानों को न्योता दे रहे हैं। जानिए, सिद्धि विनायक मंदिर के बाद कौन है वो पहले शख्स, जिन्हें न्यौता देने मुकेश अंबानी खुद पत्नी नीता के साथ पहुंचे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
आपको बता दें कि मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी शादी के लिए मेहमानों को न्यौता देने के लिए चेन्नई पहुंचे और दोनों ने डीएमके चीफ एमके स्टालिन (MK Stalin) को शादी के लिए न्यौता दिया। आपको बता दें कि इस बात की जानकारी खुद डीएमके चीफ स्टालिन (MK Stalin) ने अपने ट्विटर पर दी। स्टालिन ने ट्वीट में लिखा कि- 'आज शाम रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी से औपचारिक मुकालात अच्छी रही।'
विज्ञापन
3 of 5
mukesh ambani
वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, आकाश अंबानी और श्लोका मेहता अगले महीने शादी करने जा रहे हैं। मुकेश अंबानी-नीता अंबानी के बेटे आकाश 9 मार्च 2019 को कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता से मुंबई में शादी करेंगे। शादी के जश्न का आयोजन मुंबई में जियो वर्ल्ड सेंटर कॉम्प्लेक्स में होगा। बता दें कि आकाश अंबानी और श्लोका ने साल 2018 में सगाई की थी। इस सगाई का जश्न अंबानी परिवार ने इटली में मनाया था।
4 of 5
आकाश अंबानी
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं 24 मार्च को गोवा में दोनों की प्री-एंगेजमेंट सेरेमनी भी हुई थी, जहां सिर्फ खास दोस्त और रिश्तेदार ही मौजूद थे। बता दें कि पिछले साल दिसंबर में आकाश की बहन ईशा अंबानी की आनंद पीरामल से शादी हुई थी। शादी मुंबई स्थित मुकेश अंबानी के घर में हुई थी। शादी में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और आमिर खान जैसे बॉलीवुड स्टार्स पहुंचे थे।
वहीं पूर्व यूएस सेकेट्री हिलेरी क्लिंटन, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, मेनका गांधी जैसे बड़े राजनेता भी इस शादी में पहुंचे थे। अब ये देखना तो बनता है कि बेटी की शादी के बाद मुकेश अंबानी अपने बड़े बेटे की शादी किस शाही अंदाज में करते हैं।