ईशा अंबानी अपनी शादी को लेकर अचानक चर्चा में आ गई हैं । कुछ दिन पहले ईशा के भाई आकाश की सगाई श्लोका मेहता से हुई थी । अब मुकेश अंबानी ने अपनी इकलौती बेटी की शादी पिरामल ग्रुप के चेयरमैन अजय पिरामल के बेटे आनंद के साथ तय कर दी है ।
विज्ञापन
2 of 8
आनंद पिरामल
26 साल की ईशा और 33 साल के आनंद पिछले कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे । आनंद और ईशा की शादी दिसंबर में हो सकती है । अंबानी और पिरामल परिवार एक-दूसरे को 40 साल से जानते हैं। अब ये दोस्ती रिश्तेदारी में बदलने जा रही है।
विज्ञापन
3 of 8
ईशा अंबानी
खास बात यह है कि आनंद का मुकेश अंबानी के साथ भी बहुत लगाव है। वार्ड बिजनस स्कूल से पढ़ाई कर चुके आनंद को जब भी किसी सलाह की जरूरत होती है तो वो मुकेश अंबानी के पास आते हैं । इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 2010 की गर्मियों में आनंद पिरामल अपने करियर को लेकर जूझ रहे थे ।
4 of 8
ईशा अंबानी
उन्हें नहीं पता था कि आगे चलकर उनकी जिंदगी कौन सा मोड़ लेने वाली है । आनंद की बहन नंदिनी भी मकिंजी कंसल्टेंट की नौकरी करने वॉल स्ट्रीट चली गई थीं। इसके अलावा आनंद बैंकर या प्राइवेट इक्विटी इन्वेस्टर का भी रास्ता चुन सकते थे। तभी आनंद के पिता ने एक बहुत बड़ा फैसला लिया ।
विज्ञापन
5 of 8
ईशा अंबानी
अजय पिरामल ने अपना दवाइयों का कारोबार ऐबट को 3.8 अरब डॉलर में बेच दिया। ऐसे में आनंद के लिए फैमिली बिजनेस में कदम रखने का रास्ता भी बंद हो गया। तब मुकेश अंबानी ने आनंद को सफलता के कुछ गुर दिए।
विज्ञापन
6 of 8
ईशा अंबानी
अंबानी ने तब कहा, 'एंटरप्रन्योरशिप की दुनिया में कदम रखना, क्रिकेट खेलने जबकि कंसल्टंट बनना क्रिकेट देखनेवाले कॉमेंटेटर जैसा है। भविष्य में अगर आप खेलना चाहते हैं तो समय बर्बाद किए बिना मौके का फायदा उठाइए और 30 वर्ष की उम्र होते-होते अपना मुकाम पा लीजिए।'
विज्ञापन
7 of 8
ईशा अंबानी
मुकेश अंबानी ने आनंद पिरामल को तब गुरु की तरह रास्ता दिखलाया और कहा, 'खेलिए, गलतियां कीजिए, लेकिन जूझते रहिए।' बस क्या था, आनंद ने न्यूयॉर्क में नौकरी की योजना त्याग दी और रियल एस्टेट बिजनस में दांव खेल दिया।
आनंद पिरामल को एचडीएफसी बैंक के संस्थापक दीपक पारेख और हवार्ड बिजनस स्कूल के डीन नितिन नोहरिया के भी सुझाव मिले। आनंद ने इन गुरुओं को अपनी कंपनी पिरामल रीयल्टी के एडवाइजरी बोर्ड में जगह दी।