फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूबसूरती में किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से कम नहीं मुकेश अंबानी की बेटी ईशा, देखिए उनकी ग्लैमरस तस्वीरें

Tue, 22 Dec 2020 08:37 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
ईशा अंबानी - फोटो : instagram/stylebyami
मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी एक आलीशान जिंदगी जीती हैं। ईशा खुद भी एक बिजनेसवूमेन के तौर पर सक्रिय हैं और पिता के काम में हाथ बंटाती हैं। इसके अलावा वह अपने स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं। ईशा जब भी किसी फंक्शन में जाती हैं जाहिर है सभी की निगाहें उन पर होती हैं। उन्हें भारतीय पारंपरिक कपड़े ज्यादा पसंद हैं और उनके वार्डरोब का अहम हिस्सा है। 29 वर्षीय ईशा के कलेक्शन में सभी बड़े डिजाइनर्स के कपड़े हैं। इवेंट या फंक्शन में उन्हें अबु जानी-संदीप खोसला, डोल्से एंड गबाना, मनीष मल्होत्रा और सब्यसाची सहित अन्य बड़े डिजाइनर के ड्रेसेस कैरी करते हुए देखा गया है।। स्टाइल और खूबसूरती में ईशा बॉलीवुड अभिनेत्रियों को भी मात देती हैं। तो चलिए उनकी ऐसी ही कुछ तस्वीरें दिखाते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
ईशा अंबानी - फोटो : instagram/stylebyami
तस्वीर में ईशा ने ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी के साथ स्लीवलेस ब्लाउज पहना है। लाइट ज्वैलरी के साथ उन्होंने बालों को खुला छोड़ रखा है। यह तस्वीर उनके घर में ली गई है। बैकग्राउंड में एंटीलिया की एक झलक देख सकते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 7
ईशा अंबानी - फोटो : instagram/stylebyami
ईशा अंबानी ने बेबी गुलाबी रंग का लंहगा पहना हुआ है। उन्होंने डायमंड की हैवी ज्वैलरी पहनी है। जिनकी कीमत लाखों में है। ईशा को ज्वैलरी का काफी शौक है उनके पास इसका अच्छा खासा कलेक्शन है।

4 of 7
ईशा अंबानी - फोटो : instagram/abujani1
अबु जानी की इस ड्रेस को ईशा अंबानी ने अपने भाई आकाश अंबानी की सगाई के दौरान पहना था। ब्लैक कलर की इस ड्रेस पर भारी वर्क किया हुआ है। साथ ही बालों को उन्होंने मेस्सी लुक दिया है।
विज्ञापन

5 of 7
ईशा अंबानी - फोटो : instagram/stylebyami
ईशा अंबानी बेहद सिंपल लुक में हैं। उन्होंने ऑफ व्हाइट कलर पर मल्टी कलर्स वर्क किया हुआ ड्रेस पहना है। तस्वीर में वह हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
विज्ञापन

6 of 7
नीता अंबानी, ईशा अंबानी - फोटो : instagram
यह तस्वीर उस वक्त की है जब नीता बेटी के साथ Valentino's Haute Couture Spring Summer '19 शो देखने गई थीं। यह फैशन शो पेरिस में हुआ था जहां पर दोनों मां-बेटी एक साथ पहुंची थीं। खास बात यह है कि मैशन वैलेंटिनो वही डिजाइनर हैं जिन्होंने ईशा अंबानी के रिसेप्शन का लहंगा तैयार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
isha ambani - फोटो : instagram/stylebyami
बता दें कि ईशा अंबानी ने 2018 में आनंद पीरामल के साथ शाही तरीके से शादी की थी। अंबानी परिवार की इस शादी में बियोंसे ने संगीत सेरेमनी में परफॉर्म भी किया। साथ ही बॉलीवुड, क्रिकेट और राजनीति के क्षेत्र से करीब-करीब सभी बड़ी हस्तियों ने शादी में हिस्सा लिया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें