फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान की फिल्म की टीजर रिलीज और बिग बॉस में हुई भाजपा नेता की एंट्री, पांच खबरें

Tue, 22 Dec 2020 12:45 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान और सोनाली फोगाट - फोटो : इंस्टाग्राम
चर्चित निर्देशक महेश मांजरेकर की शागिर्दी में अपने करियर को संजीवनी देने की कोशिश कर रहे अभिनेता आयुष शर्मा के उनकी आने वाली फिल्म ‘अंतिम’ से सामने आए फर्स्ट लुक ने सोमवार को सिनेदर्शकों को हैरान कर दिया। ये लुक सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया पर जारी किया और इसमें आयुष की कद और काठी बहुत ही दमदार नजर आ रही है। 

सलमान ने साझा किया फिल्म ‘अंतिम – द फाइनल ट्रुथ’ का टीजर, आयुष शर्मा ने बदल डाली अपनी पूरी कद काठी


 
विज्ञापन

2 of 5
हर्षाली मल्होत्रा - फोटो : फाइल फोटो
सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में मुन्नी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री हर्षाली मल्होत्रा के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है। हर्षाली नए साल में एक नई कहानी के साथ नए इरादे लेकर फिर से छोटे पर्दे पर लौट रही हैं। अपनी छुट्टियों की तस्वीरों को लेकर हाल ही में सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहीं हर्षाली का ये नया धारावाहिक पिता और बेटी के रिश्तों पर आधारित है।

भाईजान की ‘मुन्नी’ अब लड़ेगी अपने पिता की लड़ाई, नए साल में प्रसारित होने जा रहा ये नया धारावाहिक


 
विज्ञापन

3 of 5
सनी लियोनी और विक्रम भट्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
छह महीने बाद 40 साल की होने जा रही अभिनेत्री सनी लिओनी ने अपने करियर की एक नई शुरूआत सोमवार को यहां मुंबई में की। अपनी बायोपिक ‘करनजीत कौर’ से डिजिटल डेब्यू करने वाली सनी लियोनी ने निर्माता निर्देशक विक्रम भट्ट संग हाथ मिलाया है और दोनों मिलकर एक एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज का निर्माण करने जा रहे हैं।

छह महीने बाद 40 की होने जा रही सनी लियोनी अब करने जा रहीं ये नया काम, मुंबई में शुरू हो गई शूटिंग


 

4 of 5
कार्तिक आर्यन - फोटो : Instagram - kartikaarya
कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म ''धमाका'' का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। अभिनेता ने फिल्म में अपने किरदार का फर्स्ट लुक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इस फिल्म के उनके किरदार का नाम अर्जुन पाठक है और फिल्म में कार्तिक पत्रकार की भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म साल 2021 में रिलीज होगी और इसका निर्देशन राम माधवानी ने किया है।

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'धमाका' का फर्स्ट लुक आया सामने, निभाएंगे पत्रकार की भूमिका

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनाली फोगाट - फोटो : इंस्टाग्राम
छोटे पर्दे का रियलिटी शो बिग बॉस 14 हर दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बना रहता है। इस शो में अक्सर सितारे कंटेस्टेंट्स और मेहमान के तौर पर आते रहते हैं। अब सलमान खान के इस विवादित रियलिटी शो में मशहूर टिक टॉक स्टार और अब भारतीय जनता पार्टी की नेता सोनाली फोगाट भी नजर आने वाली हैं।

Bigg Boss 14: सलमान खान के शो में पहुंचीं भाजपा नेता सोनाली फोगाट, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें