फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकेश अंबानी के आलीशान घर एंटीलिया से जाने के बाद गुलीटा में रहती हैं ईशा, अंदर से महल की तरह है खूबसूरत

Tue, 02 Mar 2021 01:59 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
ईशा अंबानी का गुलीटा बंगला - फोटो : Social media

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी दुनिया में सबसे अमीर हस्तियों में शामिल हैं। वहीं भारत में वह इकलौते सबसे अमीर आदमी हैं। मुकेश अंबानी को टक्कर देना नामुमकिन सी बात प्रतीत होती है। मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीर भारतीय ही नहीं है बल्कि वो दुनिया के सबसे महंगे घर में भी रहते हैं। करीब 12912 करोड़ रुपए में बने ‘एंटीलिया’ में 3 हेलीपैड से लेकर स्पेशल थिएटर तक कई सुविधाएं हैं।

विज्ञापन

2 of 10
ईशा अंबानी का गुलीटा बंगला - फोटो : Social media
अब भला पिता का घर इतना आलीशान हो तो बेटी ईशा कहां पीछे रह सकती हैं। ईशा का घर मुंबई के वर्ली में 50 हजार स्क्वायर फीट में फैला आलीशान बंगला है, जिसका नाम ‘गुलीटा’ है। इसे ईशा के ससुर यानी अजय पीरामल ने उन्हें गिफ्ट किया था। हालांकि ‘एंटीलिया’ इससे 8 गुना ज्यादा बड़ा है।
विज्ञापन

3 of 10
अजय पीरामल और गुलीटा - फोटो : Social media
इस सी फेसिंग बंगले को ईशा के ससुर अजय पीरामल ने वर्ष 2012 में ‘हिंदुस्तान यूनिलीवर’ से करीब 400 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस घर को खरीदने के बाद इसमें री-मॉडलिंग का काम किया गया था। यह वाकई काफी आलीशान है।

4 of 10
गुलीटा - फोटो : Social media
इस घर को बेहद खास तरीके से डिजाइन किया गया है। घर का लुक मानो अद्वितीय है। ‘गुलीटा’ को स्टील की बेहतरीन संरचनाओं से अनोखा बनाया गया है, जिनका निर्माण थ्री डी मॉडलिंग टूल की मदद से किया गया है। बता दें कि ये पांच मंजिला आलीशान बंगला तीन बेसमेंट, डाइनिंग रूम्स और आउडोर पूल जैसी कई सुविधाओं से लेस है। इस चमचमाता हुआ बनाने के लिए शीशे से गजब कारीगरी की गई है।
विज्ञापन

5 of 10
एंटीलिया - फोटो : Social media

वहीं, हम मुकेश अंबानी के घर की खासियत की बात करें तो मुंबई स्थित 27 मंजिला ऊंचा घर 'एंटीलिया' 4 लाख स्क्वायर फुट में बना है। 2010 में बनकर तैयार हुए इस घर की देखरेख 600 कर्मचारी करते हैं। एंटीलिया के नीचे के शुरुआती 6 फ्लोर पार्किंग के लिए हैं। इनमें एक साथ 168 कार पार्क हो सकती हैं। पार्किंग के ऊपर वाले फ्लोर में 50 सीटर सिनेमा हॉल और उसके ऊपर आउटडोर गार्डन बना है।

विज्ञापन

6 of 10
मुकेश अंबानी का एंटीलिया - फोटो : Social media
पत्नी, बच्चों और मां के साथ अंबानी टॉप फ्लोर से ठीक नीचे वाली मंजिल पर रहते हैं। यहां सबके रहने के लिए अलग फ्लोर है। मुकेश अंबानी के इस घर में एक मंजिल से दूसरी मंजिल तक जाने के लिए 9 लिफ्ट लगी हैं। घर में 1 स्पा और मंदिर भी है। इसके अलावा योगा स्टूडियो, एक आइसक्रीम रूम और करीब तीन से ज्यादा स्विमिंग पूल हैं।
विज्ञापन

7 of 10
isha ambani wedding - फोटो : instagram
ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी 12 दिसंबर 2018 को शाही अंदाज में हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शादी में करीब 700 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। शादी के एक कार्ड की कीमत 3 लाख रुपये थी। शादी के लिए दोनों तरफ से 3 हजार कार्ड बांटे गए थे।

8 of 10
नीता अंबानी के साथ हिलेरी क्लिंटन व अन्य - फोटो : Social media
इस शादी में देश और दुनिया से बड़े -बड़े उद्योगपति, फिल्मी स्टार और हिलेरी क्लिंटन जैसी अमेरिकी हस्तियां भी पहुंची थीं। पूरा बॉलीवुड मुकेश अंबानी की बेटी की शादी में एक छत के नीचे आ गया था। इसमें देश विदेश से जुड़े तमाम बड़े बिजनेसमैन भी शामिल थे।

9 of 10
isha ambani wedding - फोटो : instagram
बात करें ईशा की तो बिजनेस में वो अपने पापा से कम नहीं हैं। ईशा बहुत छोटी उम्र से ही अपने पिता के बिजनेस में शेयर होल्डर बन गईं थीं और इसी कारण फोर्ब्स मैगजीन की लिस्ट में उनका नाम भी आया था। ईशा रिलायंस इंडस्ट्रीज की 80 मिलियन डॉलर की शेयर होल्डर बन गईं थीं। अभी की बात करें तो उनके नाम रिलायंस इंडस्ट्रीज के 75 लाख शेयर हैं।
विज्ञापन

10 of 10
isha ambani - फोटो : vogue
वहीं ईशा फैशन के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री से पीछे नहीं हैं। ईशा अंबानी को अपनी मां नीता अंबानी की ही तरह फैशन की अच्छी समझ है। उन्होंने अप्रैल 2016 में लैक्मे फैशन वीक के दौरान रिलायंस का फैशन लाइफस्टाइल ब्रांड AJIO लॉन्च किया था। किसी पार्टी के फक्शन पर ईशा का ड्रेसअप देखते ही बनता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें