कंगना रणौत अक्सर विवादों की वजह से चर्चा में रहती हैं। अब कर्नाटक उच्च न्यायालय ने कंगना की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (JMFC) ने पुलिस को कंगना के किसान बिल पर किए गए ट्वीट को लेकर एफआईआर के निर्देश दिए थे। अब कर्नाटक उच्च न्यायलय ने उनके खिलाफ शुरू की गई कार्यवाही को रोकने से इंकार कर दिया है।