फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकेश और नीता अंबानी की 32 साल पुरानी शादी की तस्वीरें पहली बार आई सामने

Fri, 14 Jun 2019 04:20 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
mukesh ambani - फोटो : social media
देश के सबसे अमीर कपल मुकेश अंबानी और नीता अंबानी पिछले 32 साल से खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं । अक्सर ये कपल किसी ना किसी ईवेंट में स्पॉट किया जाता है और सारी लाइम लाइम ले जाता है । हाल ही में मुकेश और नीता अंबानी की शादी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं । ये तस्वीरें नीता अंबानी के एक फैन क्लब ने शेयर की हैं । 
विज्ञापन

2 of 6
mukesh ambani
एक तस्वीर में नीता और मुकेश अंबानी के साथ धीरूभाई अंबानी और कोकिलाबेन भी नजर आ रही हैं । मुकेश अंबानी ने ग्रे सूट पहना हुआ है और नीता गोल्डन साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं । इस न्यूली मैरिड कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं ।
 
विज्ञापन

3 of 6
nita ambani
नीता और मुकेश अंबानी की शादी की तस्वीरों के साथ हम आपको उनकी लव स्टोरी के बारे में बताते हैं। अपनी लव स्टोरी का जिक्र मुकेश और नीता ने एक इंटरव्यू में किया था । उस वक्त नीता सिर्फ 20 साल की थीं और मुकेश 21 के । मुकेश अंबानी के पिता धीरूभाई अंबानी को नीता बहुत पसंद थीं । 
 

4 of 6
nita ambani
उन्होंने नीता को अपने घर की बहू बनाने के बारे में सोच लिया था । नीता और मुकेश ने एक-दूसरे से मुलाकात की। एक बार नीता और मुकेश कार से कहीं जा रहे थे । उसी समय मुकेश ने नीता से पूछा- क्या तुम मुझसे शादी करोगी । कार रेड सिग्नल पर रुकी हुई थी । 
 
विज्ञापन

5 of 6
mukesh ambani
मुकेश ने कहा कि मैं ये कार तब तक आगे नहीं बढ़ाऊंगा जब तक तुम जवाब नहीं देती । पीछे की सारी गाडि़यां हॉर्न पर हॉर्न बजाए जा रही थीं लेकिन मुकेश अंबानी, नीता के जवाब का इंतजार कर रहे थे । नीता ने कुछ देर बाद मुकेश अंबानी को हां बोला और तब मुकेश ने कार आगे बढ़वाई ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
mukesh ambani
इसके बाद नीता ने मुकेश से पूछा कि अगर मैं ना कहती तो क्या तुम मुझे कार से उतार देते । तब मुकेश ने कहा, 'नहीं, मैं ऐसा कभी नहीं करता । मैं तुम्हें घर छोड़कर आता ।' इसके बाद मुकेश और नीता की शादी धूमधाम से हुई । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें