फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा को जान से मारना चाहता है ये शख्स, 'रोडीज रियल हीरोज' में हुआ खुलासा

Wed, 27 Mar 2019 11:56 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Chopra - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में मशहूर हो चुकी हैं। उनकी फैन फॉलोइंग में लगातार इजाफा हो रहा है। वह इन दिनों कई इंटरनेशनल शो में नजर आ रही हैं। लेकिन इस बीच एक शख्स प्रियंका चोपड़ा से इतना नाराज है कि उन्हें मारना चाहता है। और इस बात के लिए उसके पास एक बड़ी वजह भी है।
विज्ञापन

2 of 5
Priyanka Chopra - फोटो : social media
MTV का पॉपुलर शो 'रोडीज रियल हीरोज' लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इसी बीच शो का एक ऑडिशन प्रोमो वीडियो  सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक कंटेस्टेंट बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करता हुआ नजर आ रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
neha dhupia
एमटीवी के ऑफिशियल अकाउंट में शेयर वीडियो में कंटेस्टेंट सारंग से नेहा धूपिया पूछती हैं कि आपने फॉर्म में लिखा है कि आप प्रियंका चोपड़ा को मार देना चाहते हो। नेहा कंटेस्टेंट से इसकी वजह पूछती हैं।

4 of 5
priyanka chopra
इसके जवाब में कंटेस्टेंट सारंग कहता है कि मैंने बतौर प्रोफेशनल डांसर प्रियंका चोपड़ा साथ काम किया है। उनके साथ काम करने का मेरा अनुभव बहुत बुरा रहा। हमने भूखे रहकर 24 घंटे डांस रिहर्सल की थी। आखिरी वक्त में प्रियंका ने स्टेप्स को बदल दिए। उनकी वजह कई बार परेशानी होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media
नेहा ने सारंग की बातें सुनने के बाद पूछा कि आप क्या कहना चाहते हैं। उन्हें एटीट्यूड इश्यू था या क्या था। सारंग ने कहा, "हां उन्हें एटीट्यूड इश्यू है। वो खुद को हम सबसे अलग और हमें साइड रखकर चलती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें