फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' की मुश्किलें बढ़ीं, बॉम्बे हाईकोर्ट में रिलीज डेट पर 29 को सुनवाई

Wed, 27 Mar 2019 10:17 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
pm modi biopic
बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। अब फिल्म के खिलाफ रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सतीश गायकवाड़ ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका के आधार पर इस मामले पर 29 मार्च को सुनवाई की जाएगी। फिल्म का विरोध इसलिए किया जा रहा है क्योंकि यह देश के आम चुनाव के दौरान रिलीज होने जा रही है। इसके रिलीज होने से चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। फिल्म मतदाताओं को भी प्रभावित कर सकती है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
पीएम मोदी की बायोपिक की शूटिंग के दौरान विवेक ओबेरॉय खा रहे ऐसा खाना - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले कांग्रेस भी फिल्म के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करवा चुकी है। इस फिल्म को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत भेजी गई है। वही, चुनाव आयोग ने फिल्ममेकर्स को जवाब देने के लिए 30 मार्च तक का समय दिया है।  दक्षिण राज्य की पार्टी डीएमके भी फिल्म पर आपत्ति जता चुकी है। वहीं, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना भी फिल्म को रोकने की धमकी दे चुकी है। 
विज्ञापन

3 of 5
Vivek Oberoi - फोटो : twitter
इससे पहले बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' को लेकर मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने ट्वीट किया था। उन्होंने ट्वीट में लिखा था 'मैं आश्चर्यचकित हूं कि फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर में मेरा नाम लिखा गया है, जबकि मैंने इस फिल्म के लिए कोई गाना नहीं लिखा है।' गीतकार ने ट्रेलर के अंत का एक पोस्टर भी शेयर किया है जिसमें उनका नाम शामिल है।

4 of 5
Vivek Oberoi - फोटो : twitter
वहीं, विपक्ष के फिल्म को बैन करने की मांग पर अभिनेता विवेक ने कहा था कि 'हम फिल्ममेकर्स हैं और वे विपक्षी पार्टियों के राजनेता हैं,  वे अपना काम कर रहे हैं और हम अपना काम कर रहे हैं, हम बस अपनी फिल्म की कहानी को सही तरीके से लोगों के सामने पेश करने की कोशिश कर रहे हैं, मुझे नहीं पता कि भविष्य में क्या होगा, लेकिन अभी हम सिर्फ अपनी फिल्म पर ही ध्यान दे रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Vivek Oberoi
आगामी 5 अप्रैल को बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' रिलीज होने जा रही है। होली के दिन फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसके बाद से फिल्म के गाने भी लॉन्च किए गए। ऐसे में सलमान खान की अधुरी फिल्म 'दस' का एक गाना 'सुनो गौर से दुनिया वालो' का इस्तेमाल फिल्म में बिना इजाजत किया गया। खबर है कि सलमान खान इस बात से बेहद नाराज हुए। इस फिल्म मे पीएम मोदी का किरदार विवेक ओबेरॉय कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें