फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडीज फेम रघुराम ने 14 साल छोटी सिंगर से रचाई दूसरी शादी, समुद्र किनारे जाकर लिए सात फेरे

Thu, 13 Dec 2018 01:32 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
raghu ram - फोटो : instagram
रियलिटी शो रोडीज के फेमस जज रघु राम ने 12 दिसंबर को शादी कर ली है । ये रघु राम की दूसरी शादी है । रघु ने अपनी गर्लफ्रेंड नताली डि लुसियो से गोवा में समुद्र किनारे सात फेरे लिए । रघु और नताली के करीबी रिश्तेदार और दोस्तों की मौजूदगी में साउथ इंडियन रीति-रिवाज से शादी हुई । 
विज्ञापन

2 of 5
raghu ram - फोटो : instagram
रघु ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं । शादी में एक्टर रणविजय सिंह भी शामिल हुए । दूल्हा बने रघु राम व्हाइट कुर्ते और रेड धोती में नजर आए । वहीं नताली ने पारंपरिक व्हाइट एंड गोल्डन बॉर्डर की सिल्क साड़ी पहनी । 
 
विज्ञापन

3 of 5
raghu ram - फोटो : instagram
बता दें कि रघु ने एक महीने पहले ही नताली के साथ रिलेशन में होने की बात कबूली थी। साथ ही उनसे सगाई भी कर ली थी । सगाई में करणवीर बोहरा अपनी पत्नी के साथ पहुंचे थे । रघुराम ने पहली शादी सुगंधा गर्ग से की थी ।
 

4 of 5
raghu ram - फोटो : instagram
साल 2016 में दोनों अलग हो गए थे । अलग होने के बाद भी रघुराम और सुगंधा दोस्त बने हुए हैं । नताली और रघुराज सॉन्ग ''आंखों ही आंखों में'' के लिए साथ आए थे । तभी से वे एक-दूसरे को पसंद करने लगे । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
raghu ram - फोटो : instagram
खबरों के मुताबिक, नताली रघुराम से पहले टीवी एक्टर एजाज खान को डेट कर चुकी हैं । नताली ने फिल्म इंग्लिश-विंग्लिश, चेन्नई एक्सप्रेस, लेडीज Vs रिकी बहल जैसी फिल्मों में गाना गाया है ।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें