फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohan Kapur: अश्लील फोटो...शादी...और शारीरिक संबंध, नाबालिग ने मिस मार्वल फेम मोहन कपूर पर लगाए संगीन आरोप

Fri, 02 Dec 2022 01:35 PM IST
साक्षी एंटरटेमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


 
विज्ञापन
1 of 4
मोहन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
मिस मार्वल में काम कर चुके अभिनेता मोहन कपूर पर एक संगीन इल्जाम लगा है। मोहन पर 15 वर्षीय लड़की ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। दरअसल, पीड़िता ने अपना भयानक अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इस बारे में अभिनेता मोहन की एक्स गर्लफ्रेंड को भी पता था, लेकिन उन्होंने सब कुछ जानते हुए भी कुछ नहीं किया।
विज्ञापन

2 of 4
मोहन कपूर - फोटो : social media
मोहन से ऐसे हुई मुलकात
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़िता ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'जब मैं 14 साल की थी, तब मैं एक सीरियल की एक्ट्रेस की फैन थी और हम दोस्त बन गए। उस समय अभिनेत्री के साथी मोहन कपूर की भी मुझसे दोस्ती हुई। मैंने दोनों का अपने माता-पिता की तरह सम्मान किया। उनके साथ अपनी जिंदगी की सभी परेशानियों को भी साझा किया, लेकिन मोहन कपूर ने मेरा फायदा उठाया।'

यह भी पढ़ें: Somy Ali: सलमान खान पर एक्स गर्लफ्रेंड ने फिर साधा निशाना, लगाए वर्षों तक सिगरेट से जलाने और मारपीट के आरोप
विज्ञापन

3 of 4
मोहन कपूर - फोटो : social media
मोहन ने भेजा आपत्तिजनक फोटो
पीड़िता ने बताया, 'मैंने मोहन कपूर से तब बात करनी बंद कर दी थी, जब उन्होंने मेरे साथ फ्लर्ट करना शुरू किया। फिर, जब मैं 15 साल की हुई तो मोहन कपूर ने मुझे अपनी एक आपत्तिजनक फोटो भेजी। इसके बाद वह मुझसे लगातार माफी मांग रहे थे और उदास थे। मैंने उन्हें माफ भी कर दिया था, लेकिन उसके बाद भी मोहन कपूर ने मुझे परेशान करना नहीं छोड़ा। उन्होंने दोबारा मेरा उत्पीड़न किया।'

यह भी पढ़ें: 51 की उम्र में बोल्डनेस में बॉलीवुड अभिनेत्रियों को भी मात देती हैं कश्मीरा शाह
विज्ञापन

4 of 4
मोहन कपूर - फोटो : social media
आत्महत्या करने का ख्याल
पीड़िता ने बताया, 'मोहन कपूर मुझसे शादी करना चाहते थे। उन्होंने मुझे कहा कि वे मुझसे प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे चाहते हैं कि मैं बड़ी हो जाऊं, क्योंकि वह मेरे साथ संबंध बनाना चाहते थे। इस बात से मैं बहुत डिप्रेशन में आ गई थी और आत्महत्या करने के बारे में भी सोच रही थी।'

यह भी पढ़ें: Salman Khan: जब सलमान को मिली थी जान से मारने की धमकी भरी चिट्ठी, अभिनेता ने कहा था- गोल्डी बराड़ को तो मैं..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें