क्रिकेट के मैदान में अपने चौके-छक्कों से क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीतने वाले खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन 7 जुलाई को होता है। क्रिकेट के अलावा धोनी सिनेमाई पर्दे पर भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुके हैं। जी हां, उनकी बायोपिक साल 2016 में फिल्म 'एम एस धोनी: अनटोल्ड स्टोरी' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके किरदार को एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था। इस फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया था। फिल्म में धोनी की निजी जिंदगी को लेकर सबसे बड़ा खुलासा हुआ था, जिसके लिए उन्हें बड़ी मुश्किल से मनाया गया था।
विज्ञापन
2 of 5
M.S. Dhoni: The Untold Story
- फोटो : file photo
फिल्म 'एम एस धोनी: अनटोल्ड स्टोरी' के दौरान धोनी ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले थे जिन्हें फिल्म के जरिए भी दिखाया गया था। वेबसाइट डीएनए की खबर के मुताबिक निर्देशक नीरज पांडे ने धोनी की जिंदगी के निजी और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड प्रियंका झा से जुड़े राज को उजागर करने के लिए उन्हें बड़ी मुश्किल से राजी किया था। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे धोनी मैदान पर स्टार बनने से पहले एक लड़की के प्यार में पड़ गए थे, मगर वह उनके जीवन में नहीं आ सकी।
विज्ञापन
3 of 5
एम एस धोनी
- फोटो : social Media
फिल्म में यह लड़की धोनी के जीवन के टर्निंग पॉइंट की तरह दिखाई गई है। नीरज पांडे के मुताबिक जिन दिनों धोनी 20 साल से कुछ अधिक के थे उन्हें प्रियंका झा नाम की लड़की से प्यार हो गया था। उन्होंने तय कर लिया था कि वह प्रियंका को जीवन संगिनी बनाएंगे और उसके साथ ही बाकी जीवन बिताएंगे लेकिन किस्मत ने उनके साथ कुछ और ही कर दिया था।
4 of 5
M.S. Dhoni The Untold Story
- फोटो : social media
धोनी मैदान पर अपनी प्रतिभा से पूर्व क्रिकटरों और सिलेक्टरों का भी ध्यान आकर्षित कर रहे थे। ऐसे दौर में जबकि मैदान पर उनका सितारा चमकने वाला था, प्रियंका एक हादसे में चल बसी। घरवालों ने धोनी से यह बात छुपाए रखी। धोनी विदेशी क्रिकेट दौरों से लौटे तो उन्हें यह बात पता चली। इस खबर से वह टूट गए। तब कुछ लोगों को लगा कि धोनी इस सदमे से उबर नहीं सकेंगे। मैदान में अपने जुझारूपन के लिए जाने जाने वाले धोनी ने निजी जिंदगी के इस सदमे से खुद को संभाला और मैदान में गेंदबाजों पर टूट पड़े। उन्होंने वन डे और टेस्ट टीम में अपनी जगह मजबूत की।
फिल्म एम एस धोनी अनटोल्ड स्टोरी में दिखाया गया है कि धोनी अपना पहला प्यार कभी नहीं भूले और कुछ समय बाद उनके जीवन में साक्षी सिंह रावत आईं। धोनी का विवाह साक्षी के साथ चार जुलाई, 2010 को हुआ। फिल्म में साक्षी की भूमिका कियारा आडवाणी ने निभाई थी।