फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी से पहले आर्मी की वर्दी पहने नजर आए ये 5 एक्टर, विक्की कौशल ने तो की थी 'सर्जिकल स्ट्राइक'

Mon, 29 Jul 2019 02:28 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
bollywood celebrities - फोटो : social media
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से अलग अब सेना के साथ समय बिताने वाले हैं। वह टेरिटोरियल आर्मी की पैराशूट रेजिमेंट का हिस्सा हैं और सेना में मानद लेफ्टिनेंट का पद दिया गया है। पहले भी कई बार धोनी सेना के प्रति लगाव जाहिर कर चुके हैं। आर्मी की वर्दी में धोनी की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। बात बॉलीवुड की करें तो कई ऐसे एक्टर्स हैं जो असल जिंदगी में तो नहीं लेकिन फिल्मों में जरूर आर्मी की वर्दी में दिखे हैं। आगे की स्लाइड में देखिए ऐसे ही एक्टर्स की लिस्ट।
विज्ञापन

2 of 6
akshay kumar - फोटो : social media
एक्शन थ्रिलर फिल्म हॉलीडे में अक्षय कुमार ने आर्मी के जवान कैप्शन विराट बख्शी का किरदार निभाया था। अक्षय के अपोजिट इसमें सोनाक्षी सिन्हा थीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया था।
विज्ञापन

3 of 6
Uri The Surgical Strike - फोटो : twitter
साल 2019 में रिलीज हुई उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक में विक्की कौशल मुख्य भूमिका में थे। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है।

4 of 6
अय्यारी फिल्म
अय्यारी साल 2018 में रिलीज हुई थी। क्राइम थ्रिलर इस फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, मनोज बाजपेयी, रकुल प्रीत सिंह, नसीरुद्दीन शाह और अनुपम खेर मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में मनोज बाजपेयी कर्नल अभय सिंह बने थे जबकि सिद्धार्थ मल्होत्रा मेजर जय बख्शी का किरदार निभाया था।
विज्ञापन

5 of 6
PARMANU - फोटो : social media
परमाणु फिल्म में एक्टर जॉन अब्राहम वैसे तो अश्वत रैना ने एक इंजीनियर-ब्यूरोक्रेट का किरदार निभाया है लेकिन परमाणु परीक्षण से पहले उन्हें आर्मी की वर्दी पहनना होता है जिससे सैटेलाइट के जरिए दुश्मन उन्हें पकड़ ना सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Mohit Raina - फोटो : twitter
मोहित रैना ने फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक से बॉलीवुड में डेब्यू किया। आर्मी अफसर के किरदार में मोहित रैना का किरदार लोगों को खूब पसंद आया। मोहित इससे पहले टीवी शो देवों के देव महादेव से लोकप्रियता बटोरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें