शादी का मौसम हो और बॉलीवुड सितारों की शादी न हो..ऐसा हो नहीं सकता। लेकिन इस शादी के मौसम में साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी दमदार अदाकारी से पहचान बनाने वाली मृणाल ठाकुर को एक प्रपोजल मिला है, जिसने उन्हें हैरान कर दिया है। अपने पसंदीदा सितारों को अक्सर शादी के बंधन में बंधते देखने वाले फैंस कभी-कभी खुद सितारों के प्यार में पागल हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में मृणाल ठाकुर के साथ हुआ। अभिनेत्री को उनके प्यार में डूबे एक फैन ने शादी के लिए प्रपोज किया, मृणाल की तरफ से उसको दिया गया जवाब सबकी दिलचस्पी का कारण बना हुआ है। चलिए जानते हैं आखिर मृणाल ने क्या कहा..