फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईशान की फिल्म के लिए मृणाल ने छोड़ी आयुष्मान की फिल्म, वो बदले में ले आए अजय देवगन की ये हीरोइन

Sat, 30 Jan 2021 10:06 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अपनी पिछली फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ की विफलता के बाद हिंदी सिनेमा के टॉप थ्री हीरो की लिस्ट से बाहर हो चुके आयुष्मान खुराना के लिए साल 2021 निर्णायक साबित होने वाला है। हीरोइनों की दिक्कत उनकी फिल्म के लिए शुरू हो चुकी है। मृणाल ठाकुर ने उनकी फिल्म 'डॉक्टर जी' छोड़ी, काफी खलबली मची थी। अब आयुष्मान ने पलटी मारी है। वह इस फिल्म में एक ऐसी हीरोइन ले आए हैं, जिसे इन दिनों अजय देवगन की मोस्ट फेवरिट माना जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'डॉक्टर जी' एक सोशल ड्रामा फिल्म है जिसमें आयुष्मान एक प्रसूतिशास्री (गायनेकोलॉजिस्ट) की भूमिका में नजर आएंगे। जंगली पिक्चर्स के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म का निर्देशन करने की जिम्मेदारी अनुभूति कश्यप को सौंपी गई है। अनुभूति ने अपनी इस फिल्म के लिए आयुष्मान खुराना को मुख्य अभिनेता की भूमिका निभाने के लिए और मृणाल ठाकुर को मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभाने के लिए चुना था लेकिन मृणाल के पास इस फिल्म में काम करने के लिए वक्त ही नहीं है।
विज्ञापन

3 of 5
मृणाल - फोटो : अमर उजाला
मृणाल इस समय राजा कृष्ण मेनन की फिल्म 'पिप्पा' में ईशान खट्टर और प्रियांशु पैन्यूली के साथ काम करने की तैयारी कर रही हैं। इस फिल्म में वह एक अहम भूमिका निभाएंगी। इस फिल्म की शूटिंग की तारीख और अनुभूति कश्यप की फिल्म 'डॉक्टर जी' के फिल्म की तारीखें आपस में टकरा रही थीं। ऐसे में दोनों फिल्मों में काम करना मृणाल ठाकुर के लिए मुमकिन नहीं था। उन्हें किसी भी हालत में किसी एक फिल्म को चुनना था। और उन्होंने अक्षय कुमार के साथ 'एअरलिफ्ट' जैसी फिल्म बनाने वाले राजा कृष्ण मेनन की फिल्म 'पिप्पा' को चुना।

4 of 5
rakul preet singh - फोटो : instagram
जब मृणाल ठाकुर ने फिल्म 'डॉक्टर जी'  को छोड़ा तो इससे आयुष्मान खुराना की ब्रांडिंग पर सीधा असर हुआ। चर्चा फैली कि हीरोइनें आयुष्मान खुराना की फिल्में छोड़ रही हैं। वैसे भी आयुष्मान की फिल्म में हीरोइन के लिए ज्यादा कुछ होता नहीं है, सारी लाइम लाइट आयुष्मान के पास ही रहती है। तो अब फिल्म 'डॉक्टर जी' में फिलर हीरोइन के तौर पर एंट्री हुई है रकुल प्रीत सिंह की। रकुल इस फिल्म में कॉलेज में पढ़ने वाली एक मेडिकल छात्रा का किरदार निभाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rakul preet singh - फोटो : instagram
रकुल प्रीत सिंह इस समय अभिनेता अजय देवगन के निर्देशन में बन रही फिल्म 'मे डे' का हिस्सा हैं। इस फिल्म में वह अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, आकांक्षा सिंह और अंगिरा धर के साथ एक अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। रकुल का नाम अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ इंदर कुमार के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'थैंक गॉड' के साथ भी जुड़ गया है। 'दे दे प्यार दे' के बाद अजय के साथ रकुल की यह तीसरी फिल्म होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें