प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट को देश भर से लोगों का समर्थन मिल रहा है। आम लोगों से लेकर कलाकार भी इस अभियान का तेजी से हिस्सा बन रहे हैं। हाल में इस मूवमेंट में टीवी दुनिया के कलाकार भी शामिल हुए। उन्होंने बताया कि जब वह जिम नहीं जाते हैं तो कैसे वह खुद को फिट रखते हैं।
1. मृणाल देशराज
फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत बहुत ही अच्छी पहल है। यह हमारी आने वाली पीढ़ी को खुद को फिट रखने के लिए प्रोत्साहित करेगी मैं उम्मीद करती हूं कि सभी इसे गंभीरत से लें और खुद को स्वस्थ रखें। मैं जब काम में बहुत व्यस्त होती हूं और जिम जाने का समय नहीं होता है तो मैं घर पर ही व्यायाम कर लेती हूं। मैं कोशिश करती हूं कि कम से कम 30-45 मिनट अच्छे से व्यायाम करूं। जब भी मैं बाहर शूट करती हूं या फिर जब मैं छुट्टियों पर रहती हूं तो मैं अपने खान-खान का ख्याल रखती हूं और व्यायाम करने की भी कोशिश करती हूं।
विज्ञापन
2 of 9
Arif Zakaria
- फोटो : amar ujala mumbai
2. आरिफ जकारिया
फिटनेस को किसी तरह की जिम या फिर किसी महंगे जगह की जरुरत नहीं होती है। आप टहल कर, दौड़ कर चटाई पर बैठ कर कुछ आसन के जरिए भी खुद को फिट रख सकते हैं। मैं जब भी कहीं यात्रा कर रहा होता हूं तो ये सभी चीजें जरूर करता हूं। हां मैं खेलने के लिए टेनिस कोर्ट भी जरुर ढूंढता हूं।
विज्ञापन
3 of 9
Zuber K Khan
- फोटो : amar ujala mumbai
3.जुबैर के खान
एक्टर बनने से पहले मैं स्कूल के दिनों में फिटनेस के प्रति बहुत सचेत था। पहले मैं क्रिकेट खेला करता था। मैं मध्य प्रदेश की टीम के लिए जिला स्तर तक खेल चुका हूं। अब एक एक्टर के तौर पर मैं अपनी दिनचर्या को उसी के हिसाब से बना लेता हूं। मैं तैराकी करता हूं और हफ्ते में कम से कम छह दिन जिम जरुर जाता हूं। फिटनेस मेरी जिंदगी में ऐसी चीज है जो मुझे प्रोत्साहन देता है। अगर मैं कहीं बाहर शूट कर रहा हूं और व्यायाम करने का समय नहीं होता है तो मैं दौड़ने की कोशिश करता हूं और घर से बाहर थोड़ा बहुत व्यायाम करता हूं। यहां तक कि अगर मैं छुट्टियों पर होता हूं तब भी मैं व्यायाम करने की पूरी कोशिश करता हूं।
4 of 9
Amal Sherawat
- फोटो : amar ujala mumbai
4.अमल शेरावत
फिटनेस सिर्फ एक्टर के लिए नहीं है। हमारे प्रधानमंत्री यही समझाने की कोशिश कर रहे हैं। सभी व्यक्ति को प्रत्येक दिन कम से कम 15 मिनट वर्कआउट को जरुर देना चाहिए। नीजि तौर पर मुझे जिम जाना पंसद नहीं है लेकिन मुझे सिक्स एब्स के लिए यह करना पड़ता है। मुझे बीच या फिर बगीचे मैं दौड़ना पसंद है। मैं लिफ्ट की जगह सीढ़ियों को महत्व देता हूं।
विज्ञापन
5 of 9
ira sone
- फोटो : amar ujala mumbai
5. इरा सोन
जब देश में फिट इंडिया मूवमेंट जैसा कुछ शुरू होता है तो इसका मतलब यह होता है कि हमारा देश काफी उन्नती कर रहा है। मेरे लिए यह देखना बहुत जरुरी है कि देश में सभी लोग खुश और स्वस्थ हैं। किसी भी देश की असल सफलता यही है। मुझे खाने का और व्यायाम करने का बहुत शौक है। जब कभी मैं जिम नहीं जा पाती हूं तो इस बात का खास ख्याल रखती हूं कि मैं क्या खा रही हूं। मैं हर बार खाने के बाद मैं चलती जरुर हूं। एक एक्टर के तौर पर मुझे फिट रहने की सख्त जरुरत होती है ताकि मैं लगातार 12 घंटे तक काम कर सकूं। कुल मिलाकर फिट रहना बहुत ही जरुरी है।
विज्ञापन
6 of 9
Ankit Bathla,Jasmin Bhasin
- फोटो : social media
6. जैस्मीन भसीन
मैं खुद को फिट रखने के लिए योगा और कार्डियो करती हूं क्योंकि मेरे लिए अंदरुनी तौर पर खुश रहना बेहद ही जरुरी होता है।
7. अंकीत बठला
मेरी बहुत ही अलग कहानी है। मैं जब जिम नहीं जा पाता हूं तो मेरे ट्रेनर सेट पर ही आ जाते हैं और क्रेन के भार से ही व्यायाम कर लेते हैं। दरअसल यह जिम का अच्छा विकल्प होता है। मुझे लगता है कि दुनिया में ऐसी बहुत सारी एक्टिविटी है जो जिम की कमी को भी पूरा कर सकती हैं। मेरे अनुसार सूर्य नमस्कार सबसे अच्छा व्यायाम है। इससे अच्छा कुछ भी नहीं हो सकता है। अगर आप 100 सूर्य नमस्कार कर सकते हैं तो यह अद्भूत है क्योंकि यह आपके एक-एक मसल पर काम करता है। यही मेरा फिटनेस रूटीन है।
विज्ञापन
7 of 9
Ansh Bagri
- फोटो : amar ujala mumbai
8.अंश बागरी
यह मूवमेंट बहुत ही अच्छा प्रयास है। सिर्फ एक एक्टर के तौर पर ही नहीं बल्कि एक इंसान के तौर पर भी हमें इसकी इज्जत करनी चाहिए और अपने शरीर का ख्याल रखना चाहिए। मैं जिम जाता हूं लेकिन अगर मैं कभी इससे चूक जाता हूं तो मैं कोशिश करता हूं कि मैं अधिक से अधिक टहलूं। मैं एक्टिव रहने की पूरी कोशिश करता हूं। मुझे चलना और दौड़ना बेहद पंसद है तो जब भी मैं जिम नहीं जा पाता हूं तो मैं यह करता हूं। मैं पोष्टिक भोजन को महत्व देता हूं। यह चीज सिर्फ एक्टर्स को ही नहीं बल्कि सभी को करनी चाहिए। मेरे अनुसार जान है तो जहां है। अगर हम फिट रहते हैं तो हम लंबे समय तक काम कर सकते हैं और बीमारियों से दूर रह सकते हैं।
8 of 9
Malhar Pandya
- फोटो : social media
9.मल्हार पांडेय
बिना जिम गए हुए भी हम सिर्फ योगा और अच्छे खानपान से भी फिट रह सकते हैं। अगर मैं एक्टर ना भी होता तो भी मैं फिट ही होता। जब मैं बाहर जाता हूं मैं उस तरह के व्यायाम को करता हूं जो कही भी की जा सकती है। इसके लिए जिम की आवश्यकता नहीं होती है। मेरी प्रकृति बंदर की तरह है जो यहां से वहां कूदता फांदता रहता है। तो अगर मैं बाहर शूटिंग या फिर छुट्टियों पर होता हूं तो भी मेरा व्यायाम नहीं रुकता है।
10. श्रीधर वत्सर
मोदी जी के शुरू किए इस मूवमेंट का मैं पूरा समर्थन करता हूं। एक एक्टर के तौर पर हमें शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ रहना होता है। मैं हर दिन कार्डियो और करीब 1 घंटे टहलता या दौड़ता जरुर हूं। यह मुझे पूरा दिन एक्टिव रखता है।