नेल पॉलिश
- फोटो : फाइल
नेल पॉलिश
शुक्रवार को ही देसी ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 भी अपनी एक ओरिजिनल फिल्म 'नेल पॉलिश' का प्रीमियर करेगा। यह फिल्म अपने विषय और अपने नाम को लेकर काफी चर्चाओं में है। अर्जुन रामपाल के अलावा इस फिल्म में आदित्य बेलनेकर, मधु, आनंद तिवारी, मानव कौल, रजित कपूर और समरीन कौर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में है। फिल्म एक कोर्ट रूम ड्रामा है, जिसका सस्पेंस आखिर तक खुलने का दर्शकों को इंतजार रहेगा। पूरी फिल्म कोरना काल में ही शूट हुई है और इसका पोस्ट प्रोडक्शन भी इसी संक्रमण काल में पूरा हुआ। फिल्म की शूटिंग के दौरान अर्जुन ने 25 बार अपना कोविड टेस्ट कराया था।