फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, नए साल पर बॉलीवुड के सितारों ने दीं शुभकामनाएं

Fri, 01 Jan 2021 09:29 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
अमिताभ बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम
नए साल की शुरुआत हो गई है। दुनियाभर में सेलिब्रेशन जारी है। बॉलीवुड के कई सितारे नए साल का जश्न मनाने मुंबई से बाहर हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने सभी चाहने वालों को शुभकामनाएं दी हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं इन सितारों ने क्या संदेश दिया है।
विज्ञापन

2 of 7
अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना - फोटो : instagram/akshaykumar
ट्विंकल खन्ना ने पति अक्षय कुमार के साथ एक तस्वीर साझा की है। इसके साथ उन्होंने लिखा- ‘हैप्पी न्यू ईयर और साल 2020 चला जाए।‘
 
विज्ञापन

3 of 7
नेहा धूपिया - फोटो : instagram/nehadhupia
नेहा धूपिया ने अंगद बेदी और बेटी मेहर के साथ की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने लिखा- 'गुड बाय 2020। आपने हमें डर के इतने करीब ला दिया हम सीख गए कि बिना किसी डर के प्यार कैसे करें।‘

4 of 7
अक्षय कुमार - फोटो : instagram/akshaykumar
अक्षय कुमार ने उगते सूरज का एक वीडियो साझा किया। इसके साथ वह लिखते हैं कि ‘यह 2021 का पहला सूर्योदय। अगर आप से छूट गया हो। सभी की सफलता और खुशियों के लिए प्रार्थना। नए साल के लिए आपको शुभकामनाएं।‘
 
विज्ञापन

5 of 7
सोनम कपूर - फोटो : instagram/sonamkapoor
सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा को किस करते हुए तस्वीर पोस्ट की। इसके साथ उन्होंने सभी को नए साल की मुबारकबाद दी।
 
विज्ञापन

6 of 7
अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter
अमिताभ बच्चन ने अपनी एक मजाकिया तस्वीर के साथ लिखा- ‘वर्ष नव, हर्ष नव, जीवन उत्कर्ष नव।‘
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram: @priyankachopra
प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ तस्वीर साझा की जिसमें दोनों नया साल सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ प्रियंका लिखती हैं कि ‘भविष्य के प्रकाशमय होने की उम्मीद। लंदन से सभी को हैप्पी न्यू ईयर।‘
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें