फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Movies: इन फिल्मों को दो भागों में रिलीज करने का हुआ एलान, सूची में कंगुवा का नाम भी शामिल

Sun, 17 Nov 2024 12:41 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सूर्या की फिल्म कंगुवा ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत नहीं की है। इस फिल्म को दो भागों में रिलीज करने का एलान किया गया था। इससे पहले भी कई ऐसी फिल्में आ चुकी हैं, जिन्हें दो पार्ट में बनाने की घोषणा की जा चुकी है।
 
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय फिल्में - फोटो : अमर उजाला
सूर्या की फिल्म कंगुवा ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। हालांकि, यह फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में पूरी तरह से नाकाम रही है। यह फिल्म पहले तीन दिन में 50 करोड़ रुपये की कमाई भी नहीं कर सकी है। रिलीज से पहले ही इस फिल्म को दो भागों में बनाने का एलान कर दिया गया था। हालांकि, देखना दिलचस्प होगा कि खराब कलेक्शन के बाद भविष्य में इस फिल्म का सीक्वल आ पाता है या नहीं। कंगुवा से पहले कई और फिल्मों को दो पार्ट में रिलीज करने का एलान किया जा चुका है। आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में...
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
देवरा पार्ट 1 - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
देवरा
जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा को हाल ही में रिलीज किया गया था। शिव कोरताला के निर्देशन में यह फिल्म बड़े बजट में तैयार की गई थी। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अच्छी कमाई नहीं कर सकी। फिल्म को देवरा- पार्ट वन के नाम से रिलीज किया गया था। इसके दूसरे भाग के लिए दर्शकों को अभी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
सलार 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
सलार
तेलुगु सुपरस्टार प्रभास प्रशांत नील की फिल्म सलार पार्ट वन सीजफायर में नजर आए थे। यह फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म सफल रही थी। फिल्म के एलान के समय पर ही यह पहले सी तय हो चुका था कि फिल्म दो भागों में सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। फिल्म का दूसरा पार्ट अगले साल यानी 2025 तक सिनेमाघरों में दस्तक दे सकता है।

4 of 5
पुष्पा 2 द रूल - फोटो : इंस्टाग्राम@PushpaMovie
पुष्पा 
इस सूची में अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा का नाम भी शामिल है। फिल्म की रिलीज के समय ही पता चल गया था कि यह दो भागों में बनाई जाएगी। साल 2021 में रिलीज हुई इस फिल्म को पुष्पा द राइज पार्ट वन के नाम से रिलीज किया गया था। वहीं, फिल्म का दूसरा भाग इस साल 5 दिसंबर को आने वाले है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म रामायण - फोटो : इंस्टाग्राम@iamnamitmalhotra
रामायण
रणबीर कपूर की फिल्म रामायण की चर्चा लबे समय से हो रही है। इस फिल्म में उनके साथ साई पल्लवी और यश भी नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन नितीश तिवारी कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म को दो भागों में तैयार किया जाएगा।
Kasthuri Shankar: अभिनेत्री कस्तूरी शंकर की बढ़ीं मुश्किलें, आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में गिरफ्तार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें