फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Flop Films: 2022 में बॉलीवुड की सिर्फ ये फिल्में हुईं हिट, आमिर-अक्षय सबकी लगी फ्लॉप की झड़ी

Sat, 24 Sep 2022 07:49 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
द कश्मीर फाइल्स, भूल भुलैया 2, गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
साल 2021 से ही देखने में आ रहा है कि बॉलीवुड की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पा रही हैं, जबकि इसी दौरान रिलीज हुईं कई दक्षिण भारतीय फिल्मों ने जबरदस्त कारोबार किया है। कोरोना के समय में जहां कई फिल्में ठंडे बस्ते में पड़ी रहीं, जिससे मेकर्स को काफी नुकसान झेलना पड़ा और इसके बाद फ्लॉप की झड़ी लगने की वजह से बॉलीवुड सफल फिल्मों के लिए तरसता दिखाई दिखाई दिया। हालांकि कुछ फिल्में हिट भी रहीं। तो चलिए जानते हैं कि इस साल रिलीज हुई बॉलीवुड की फिल्मों में से कितनी रही हिट और कितनी फ्लॉप।
विज्ञापन

2 of 12
'रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट', 'द कश्मीर फाइल्स','भूल भुलैया 2' - फोटो : social media
हिट हुईं सिर्फ ये फिल्में
बात करें 2022 में रिलीज हुई बॉलीवुड की उन फिल्मों की जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं तो इनमें विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स', आलिया भट्ट की 'गंगूबाई काठियाबाड़ी', कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2',आर माधवन की 'रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट', वरुण धवन की 'जुग जुग जियो' हिट साबित हुई हैं। मौजूदा समय की बात करें तो ब्रह्मास्त्र भी बायकॉट के बीच ठीक-ठाक कलेक्शन कर रही है।
विज्ञापन

3 of 12
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय की लगी फ्लॉप की हैट्रिक
साल 2022 बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार के करियर के हिसाब से अच्छा साबित नहीं होता दिखा। 18 मार्च 2022 में रिलीज हुई उनकी फिल्म बच्चन पांडे ने सिर्फ 70 करोड़ का बिजनेस किया और फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद ऐतिहासिक कहानी पर आधारित फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' से अक्षय समेत  मेकर्स को भी काफी उम्मीदें थीं लेकिन ये भी फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद आई फिल्म रक्षाबंधन। जिसका अक्षय कुमार ने जमकर प्रमोशन किया, हालांकि ये फिल्म भी कोई कमाल नहीं दिखा पाई और इस साल की फ्लॉप लिस्ट में शामिल हो गई। वहीं ओटीटी पर रिलीज हुई कठपुतली को भी दर्शकों का कोई खास रिस्पॉन्स मिलता नहीं दिखा।

4 of 12
आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान साख को लगा बट्टा
फिल्म लाल सिंह चड्ढा से आमिर खान पूरे चार साल के बाद दोबारा वापसी की थी। मिस्टर परफेक्टनिश के नाम से मशहूर आमिर खान की ये फिल्म पहले दिन से ही दर्शकों को प्रभावित करने में नाकाम रही। 180 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 70 करोड़ का कारोबार किया था। हालांकि मेकर्स का कहना था कि उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ है क्योंकि फिल्म ने वर्ल्ड वाइड अच्छा कलेक्शन किया है।
विज्ञापन

5 of 12
बधाई दो - फोटो : सोशल मीडिया
जनवरी में ओटीटी पर '36 फार्म हाउस' रिलीज हुई। जिसके बारे में शायद ही किसी को खास पता चला हो इसके बाद फरवरी महीने में ओटीटी पर ही लूप लपेटा, और गहराईयां रिलीज हुईं। इन फिल्मों को भी दर्शकों का कोई खास रिस्पॉन्स नहीं मिली। जबकि सिनेमाघरों में रिलीज हुई बधाई दो भी फ्लॉप साबित हुई थी।
विज्ञापन

6 of 12
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
मार्च 2022 में अमिताभ बच्चन की झुंड, अक्षय कुमार की बच्चन पांडे और द कश्मीर फाइल्स रिलीज हुई थीं और जिनमें झुंड और बच्चन पांडे दोनों ही फ्लॉप साबित हुई थीं।
विज्ञापन

7 of 12
रनवे 34 - फोटो : सोशल मीडिया
अप्रैल के महीने में 'रनवे 34', 'हीरोपंती 2','अटैक 2','ऑपरेशन रोमियो', और 'जर्सी' जैसी फिल्में रिलीज हुईं। टाइगर श्रॉफ, जॉन अब्राहम और शाहिद कपूर जैसे जाने-माने सितारों की ये सभी फिल्में फ्लॉप की लिस्ट में शुमार हो गईं।

8 of 12
भूल भुलैया 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मई के महीने में कंगना रणौत की धाकड़, रणवीर सिंह की जयेश भाई जोरदार, आयुष्मान खुराना की अनेक, गणेश आचार्य की देहाती डिस्को, अनिल कपूर की थार जैसी फिल्में भी फ्लॉप साबित हुईं। जबकि इसी महीने रिलीज हुई कार्तिक 'भूल भूलैया 2' हिट रही थी।

9 of 12
जुग जुग जियो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस साल के जून महीने में भी एक के बाद एक फ्लॉप झड़ी लगती चली गई और मेजर, जनहित में जारी, सम्राट पृथ्वीराज बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर पड़ीं। जबकि जुग जुग जियो ने जैसे तैसे हिट में जगह बना ली।

10 of 12
रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जुलाई के महीने में जॉन की राष्ट्र कवच ओम, विद्युत जामवाल की खुदा हाफिज 2, रणबीर कपूर की शमशेरा, अर्जुन और जॉन की एक विलेन रिटर्न्स, शाबाश मिथू, जैसी फिल्में भी कोई कमाल नहीं दिखा पाईं। इस महीने में रिलीज हुई फिल्म रॉकेट्री की कलेक्शन ठीक-ठाक रहा था।

11 of 12
रक्षा बंधन, लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
अगस्त में रिलीज हुई लाइगर, दोबारा, लाल सिंह चड्ढा और रक्षाबंधन में से एक भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली और फ्लॉप होती चली गईं।
विज्ञापन

12 of 12
ब्रह्मास्त्र का नया गाना रसिया रिलीज - फोटो : यूट्यूब
ये साल 2022 का नौवां महीना सितंबर चल रहा है और इस महीने में अब तक जहां चार यार, सिया, सरोज का रिश्ता , चुप, धोखा राउंड डी कॉर्नर रिलीज हो चुकी हैं लेकिन इन फिल्मों को लेकर फैंस में कोई बज देखने को नहीं मिल रहा है। हालांकि 9 सितंबर को रिलीज हुई ब्रह्मास्त्र धीरे-धीरे हिट की ओर बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें