फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kumbh Mela: कुंभ के मेले में 'खो' गए थे अमिताभ-विनोद और ऋषि, असल मेले में शूट हुई थी इरफान खान की 'हासिल'

Wed, 22 Jan 2025 04:48 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कुंभ मेले का भारतीय आस्था से जितना जुड़ाव है। उतना ही कनेक्शन है बॉलीवुड से भी। बॉलीवुड में कुंभ से जुड़ी कई सारी फिल्म और डायलॉग्स जुड़े हैं। आइए आपको बताते हैं, इन्ही फिल्मों के बारे में। 
विज्ञापन
1 of 8
फिल्मी दुनिया में छाया कुंभ - फोटो : अमर उजाला
कुंभ के मेले को भारत में एक बड़ा महापर्व है। इस मेले में जहां एक ओर धार्मिक मान्यताएं और लोगों की आस्था जुड़ी है, वहीं इसका बॉलीवुड से भी खास कनेक्शन रहा है। किसी फिल्म में कुंभ के मेले से मिलते डायलॉग्स हैं तो किसी में कुंभ के मेले की खूबसूरत झलक। आइए आपको बताते हैं उन फिल्मों के बारे में जिनमें या तो कुंभ के सीन हैं और उससे जुड़े दिलचस्प डायलॉग्स।
विज्ञापन

2 of 8
इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया
हासिल (2003)
इरफान खान स्टारर 'हासिल' फिल्म का क्लाइमैक्स सीन असली कुंभ के मेले में शूट हुआ था। फिल्म को लेकर ऋषिता भट्ट ने एक इंटरव्यू में बताया कि क्लाइमैक्स सीन के दौरान उन्हें भागना था, ऐसे में साधुओं ने सोचा कि सच में कोई उन्हें परेशान कर रहा है।
विज्ञापन

3 of 8
इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, फिल्म निर्देशक तिग्मांशु धूलिया ने भी एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म के प्रोडक्शन के लिए उनके पास फंड नहीं था। ऐसे में उनके थिएटर ग्रुप के दोस्तों ने आगे आकर उनके लिए पैसे का इंतजाम किया। वे इलाहाबाद गए और 10 दिन तक कुंभ मेले में क्लाइमैक्स शूट करके लाए। इसके बाद फिल्म के निर्माण के लिए उन्हें प्रड्यूसर मिले थे।

4 of 8
अमर अकबर एंथनी - फोटो : सोशल मीडिया
अमर अकबर एंथोनी (1977)
अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना और ऋषि कपूर की सुपरहिट फिल्म की कहानी कुंभ के मेले में ही जाकर बिछड़े भाईयों पर आधारित है, जो यहीं से बिछड़ कर अलग-अलग रास्तों पर चले जाते हैं। फिल्म में कुंभ से जुड़ा डायलॉग था- कुंभ के मेले में बिछड़े ये भाई अब मिलेंगे या नहीं।
विज्ञापन

5 of 8
लक्ष्मी बॉम्ब - फोटो : सोशल मीडिया
लक्ष्मी बॉम्ब (2020)
साल 2020 में आई फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' में कुंभ मेले के डायलॉग का जिक्र है। इस फिल्म का डायलॉग था- 'कुंभ के मेले जो खो गया है, उसे फिर ढूंढ पाना मुश्किल है, लेकिन यादें हमेशा साथ रहती हैं।'
विज्ञापन

6 of 8
धर्मात्मा - फोटो : सोशल मीडिया
धर्मात्मा (1975)
धर्मात्मा फिल्म साल 1975 में आई। इसमें रेखा, हेमा मालिनी और फिरोज खान की फिल्म धर्मात्मा में कुंभ के मेले का सीन देखने को मिलता है। जहां एक परिवार बिछड़ जाता है। फिल्म में डायलॉग था- 'ये मेला तो बस नाम है, यहां हर कोई अपनी किस्मत का सौदा करने आया है।'
विज्ञापन

7 of 8
तुझे मेरी कसम - फोटो : सोशल मीडिया
तुझे मेरी कसम (2003)
साल 2003 में आई फिल्म 'तुझे मेरी कसम' फिल्म में भी कुंभ से जुड़ा एक डायलॉग है। 'कहीं कुंभ के मेले में तो नहीं बिछड़ गए थे, ऐसे अजनबी क्यों लगते हो।'

 
विज्ञापन

8 of 8
फिल्म 'अंदाज अपना अपना' - फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों में भी दिखती है कुंभ की झलक
कुंभ के मेले की झलक कुछ अन्य फिल्मों में भी दिखती है। इसमें तकदीर (1943), मेला (1971), अंदाज अपना अपना (1994), कुंभ के मेले (1950), अधिकार (1954) जैसी फिल्में शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें