फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Birthday: पीएम मोदी के जन्मदिन पर देखें ये खास फिल्म-सीरीज, जानें एक आम आदमी कैसे बना प्रधानमंत्री

Sat, 17 Sep 2022 08:38 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के एक बड़े वर्ग के बीच काफी लोकप्रिय हैं। अपने प्रभावशाली व्यक्त्वि के लिए देश-विदेश में मशहूर पीएम मोदी राजनीति की दुनिया का एक ऐसा नाम है, जिसे आज हर कोई जानता है।
विज्ञापन
1 of 4
Movie On Narendra Modi - फोटो : सोशल मीडिया

देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्रियों में से एक नरेंद्र मोदी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। पीएम मोदी देश के एक बड़े वर्ग के बीच काफी लोकप्रिय हैं। अपने प्रभावशाली व्यक्त्वि के लिए देश-विदेश में मशहूर पीएम मोदी राजनीति की दुनिया का एक ऐसा नाम है, जिसे आज हर कोई जानता है। साल 2019 में दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी के जीवन में कई उतार-चढ़ाव रहे, जिसके बारे में अक्सर सुनने को मिला है। लेकिन प्रधानमंत्री के जीवन के आए इन्हीं उतार-चढ़ाव को दिखाने के लिए नरेंद्र मोदी के जीवन पर फिल्म और सीरीज भी बनाई जा चुकी है। उनके जन्मदिन के मौके पर आइए जानते हैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनी फिल्मों और सीरीज के बारे में- 

विज्ञापन

2 of 4
मोदी : जर्नी ऑफ अ कॉमन मैन - फोटो : सोशल मीडिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर आधारित एक वेब सीरीज बनाई जा चुकी है। उमेश शुक्ला के निर्देशन में बनी दस एपिसोड वाली यह सीरीज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित है। सीरीज में मोदी की 12 साल की उम्र से लेकर भारत के प्रधानमंत्री बनने तक की कहानी को दिखाया गया है। मोदी : जर्नी ऑफ अ कॉमन मैन को मिहिर भूटा और राधिका आनंद ने लिखा है। इस सीरीज का हर एपिसोड 35 से 40 मिनट का है, जिसमें कई महत्वपूर्ण घटनाओं और को प्रमुखता से दिखाया गया है। इस सीरीज का दूसरा सीजन 'मोदी- सीएम टू पीएम' साल 2020 में रिलीज हुआ था, जिसमें नरेंद्र मोदी के जीवन की गुजरात के मुख्यमंत्री बनने के बाद से लेकर देश का प्रधानमंत्री बनने तक की कहानी दिखाई गई है।

विज्ञापन

3 of 4
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

सीरीज के अलावा प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित एक फिल्म भी बन चुकी है। बड़े पर्दे पर पीएम मोदी के इस किरदार को बॉलीवुड अभिनेता विवेक ऑबेरॉय ने निभाया था। ओमंग कुमार के निर्देशन में बनी 'पीएम नरेंद्र मोदी' में उनके राजनीति में आने यानी छात्र जीवन से लेकर उनके गुजरात के मुख्यमंत्री बनने और फिर देश का प्रधानमंत्री बनने तक के सफर को दिखाया गया है। इस फिल्म में विवेक ओबरॉय को नौ अलग- अलग रूप में दिखाया गया है। यह फिल्म अपनी रिलीज के पहले काफी विवादों में रही थी। दरअसल, फिल्म लोकसभा चुनाव से पहले रिलीज होने वाली थी, लेकिन आचार संहिता के चलते फिल्म पर रोक लगा दी गई थी। 

विज्ञापन

4 of 4
विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएम मोदी - फोटो : Social media

फिल्म में काफी हद तक प्रधानमंत्री के जीवन को करीब से दिखाने की कोशिश की गई है। वहीं, पीएम के राजनीतिक करियर की बात करें नरेंद्र मोदी ने 30 मई, 2019 को दूसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। पीएम मोदी आजादी के बाद पैदा होने वाले पहले प्रधानमंत्री थे। उन्होंने साल 2014 से प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। इसके अलावा उन्होंने अक्टूबर 2001 से मई 2014 तक लंबे समय तक गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपना पद संभाला था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें