सीरियस मेन
- फोटो : सीरियस मेन यूट्यूब टीजर
सीरियस मेन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी, श्वेता बसु प्रसाद, संजय नार्वेकर और नासर की यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। यह एक ऐसे पिता की कहानी है जो अपनी गरीबी से परेशान हो जाता है। फिर वह अपने बेटे को दुनिया के सामने एक जीनियस बनाकर पेश करता है। हालांकि, बाद में उसे यह एहसास होता है कि इससे ऐसी कई चीजें तबाह हो जाएंगी, जिसे वह बहुत प्यार करता है। फिल्म का निर्देशन सुधीर मिश्रा ने किया है और यह फिल्म मनु जोसेफ की लिखी इसी नाम की एक किताब पर आधारित है।