फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Movies Controversy: 'द केरल स्टोरी' से पहले इन फिल्मों पर गरमाई थी सियासत, जमकर हुआ था बवाल

Tue, 09 May 2023 11:50 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

राजनीति और सिनेमा का हमेशा से ही गहरा संबंध रहा है। राजनीति की आड़ में भ्रष्टाचार, सत्ता के लोभ और प्रतिशोध की कहानियां हमेशा से ही सिनेमा का हिस्सा रही हैं, लेकिन बदलते दौर के साथ सिनेमा और राजनीति का आपसी सामंजस्य ठीक नहीं बैठ पा रहा है। ऐसे में अब बॉलीवुड की कुछ फिल्में सियासत के झमेले में भी पड़ती नजर आती है, जिस कारण कुछ फिल्मों को सियासत की मार झेलनी पड़ती है। आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके रिलीज के बाद गरमाई है।

विज्ञापन

2 of 7
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

द केरल स्टोरी
रिलीज होने के बाद से ‘द केरल स्टोरी’ को लेकर काफी विवाद हो रहे हैं। कोई इसे 'द कश्मीर फाइल्स' की तरह हकीकत बयां करती एक और फिल्म बता रहा है तो कुछ इसे अराजकता फैलाने का आरोप लगा रहा है। आलम तो यह है कि इस फिल्म को लेकर सियासत भी शुरू हो चुकी है। तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में इस फिल्म पर बैन लगाया जा चुका है तो झारखंड और केरल आदि राज्यों में भी इस पर बैन लगाने की मांग हो रही है। बता दें कि इस फिल्म के टॉपिक के साथ-साथ डायलॉग भी विवादों के दायरे में हैं। फिल्म में कई ऐसे डायलॉग मौजूद हैं, जिन पर आपत्ति जताई जा रही है।

विज्ञापन

3 of 7
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

द कश्मीर फाइल्स
फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' रिलीज होने के बाद से ही लगातार विवादों में बनी हुई थी। फिल्म पर प्रोपेगेंडा और भ्रामक होने के आरोप लगे थे। इसराइली फिल्म निर्माता और गोवा में हुए इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के चीफ ज्यूरी नदाव लपिड ने 'प्रोपेगेंडा' और 'भद्दी' फिल्म बताया था। यही नहीं, इस फिल्म को सिंगापुर में बैन कर दिया गया था।

4 of 7
आंधी - फोटो : सोशल मीडिया

आंधी
साल 1970 में आई फिल्म ‘आंधी’ को लेकर भी काफी विवाद और राजनीति हुई थी। इस फिल्म को प्रधानमंत्री की तरफ से खुद बैन करवा दिया गया था। इस फिल्म को इंदिरा गांधी सरकार की तरफ से बैन किया गया था। बैन होने के पीछे की वजह थी, कि यह फिल्म  बैन होने के बाद नेशनल इश्यू बन गई थी।  उस समय इस फिल्म पर इंदिरा गांधी की जिंदगी से जुड़े होने का आरोप लगाया गया था, जिसके बाद इस बैन किया गया था।

विज्ञापन

5 of 7
पद्मावत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पद्मावत
संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ रिलीज के बाद से ही विवादों के घेरे में आ गई थी। इस फिल्म को लेकर राजपूत करणी सेना का कहना था कि फिल्म में पद्मिनी और खिलजी के बीच सीन फिल्माए जाने से उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है। साथ ही फिल्म में रानी पद्मावती को भी घूमर डांस करते दिखाया गया है। जबकि राजपूत राजघरानों में रानियां घूमर नहीं करती थीं। राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात में इस फिल्म को बैन कर दिया गया था।

विज्ञापन

6 of 7
बाजीराव मस्तानी, - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बाजीराव मस्तानी 
फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ को लेकर भी कम विवाद नहीं हुए हैं। इस फिल्म को लेकर जो विवाद हुए थे, उसमें यह कहा गया था कि पेशवा बाजीराव और मस्तानी के वंशजों ने निर्माताओं पर ऐतिहासिक पात्रों को गलत ढंग से प्रस्तुत करने का आरोप लगाया है। यही नहीं, इसके अलावा पिंगा' गाने में दीपिका और प्रियंका ने जो कॉस्ट्यूम पहना था, उसे लेकर भी काफी नाराजगी जताई गई थी, जिसे लेकर निर्माता को एक पत्र भी भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फिल्म-पानीपत - फोटो : सोशल मीडिया

पानीपत
फिल्म पानीपत में जाट महाराजा सूरजमल के चित्रण को लेकर जाट समुदाय 'पानीपत' का तगड़ा विरोध करते नजर आए थे। राजस्थान, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में फिल्म के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किये गए थे। फिल्म को लेकर जो विवाद हुआ है वह यह है कि फिल्म में दिखाया गया है कि जाट महाराजा सूरजमल अफगान शासक अहमद शाह अब्दाली के विरुद्ध लड़ाई में मराठाओं का साथ देने की एवज में आगरा के किले की मांग रख देते हैं, जिसे ठुकरा देने पर वे मराठाओं की मदद नहीं करते। फिल्म में दिखाये गये इसी प्रसंग से जाट समुदाय और राजा सूरजमल के वंशज खफा थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें