फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Movies on Ramayan: रामायण पर आधारित हैं ये फिल्में, घर बैठे ओटीटी पर उठाएं आनंद

Sun, 21 Jan 2024 09:56 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
रामायण पर आधारित फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
22 जनवरी को अयोध्या में ऐतिहासिक श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा भव्य कार्यक्रम में होने जा रही है। राम मंदिर उद्घाटन के पावन अवसर पर लोग भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। कोई रामायण का पाठ कर रहा है तो कोई मंदिर दर्शन और कोई मंदिर की प्रतिकृति की पूजा-पाठ कर रहा है। अगर इस खास अवसर पर आप रामायण पर आधारित कुछ फिल्में देखने के इच्छुक हैं तो हम आपकी मदद करते हैं। आप घर बैठे ओटीटी पर इन फिल्मों का लुत्फ उठा सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 8
राम राज्य - फोटो : सोशल मीडिया
'राम राज्य' 
विजय भट्ट की फिल्म  'राम राज्य' (1943) रामायण पर फिल्म बनाने के शुरुआती प्रयासों का हिस्सा थी, इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म में प्रेम अदीब ने भगवान राम और शोभना समर्थ ने माता सीता की भूमिका निभाई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फिल्म महात्मा गांधी ने भी देखी थी। ये फिल्म यूट्यूब पर देखी जा सकती है।
विज्ञापन

3 of 8
संपूर्ण रामायण - फोटो : सोशल मीडिया
'संपूर्ण रामायण' 
फिल्मकार बाबू भाई मिस्त्री के निर्देशन में बनी फिल्म 'संपूर्ण रामायण' (1961) भी सफल रही। इस फिल्म में महिपाल और अनीता गुहा ने अभिनय किया। बसंत पिक्चर्स के बैनर तले बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त हिट रही थी।

4 of 8
लव कुश - फोटो : सोशल मीडिया
'लव कुश'
फिल्म 'लव कुश' (1997) में जितेंद्र भगवान राम और जया प्रदा सीता के रोल में नजर आए। ये फिल्म रावण पर भगवान श्रीराम की जीत के बाद की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में दारा सिंह ने हनुमार की भूमिका अदा की।
विज्ञापन

5 of 8
रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम - फोटो : सोशल मीडिया
'रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम'
'रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम'  एक एनिमेटिड फिल्म है, जिसका निर्माण भारत और जापान के सहयोग से किया गया था। इस फिल्म का निर्देशन युगो साको ने किया था। वहीं भारतीय एनिमेटर राम मोहन ने इस फिल्म का सह-निर्देशन किया था। 
Ayodhya: प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए सितारों का अयोध्या पहुंचना शुरू, रजनीकांत और धनुष भी हुए रवाना
विज्ञापन

6 of 8
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया
आदिपुरुष
बीते वर्ष आई प्रभास, कृति सेनन, सैफ अली खान जैसे सितारों से सजी फिल्म 'आदिपुरुष' भी रामायण से प्रेरित बताई जाती है। हालांकि, इस फिल्म को दर्शकों से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली थी। फिल्म के कुच डायलॉग को लेकर काफी विवाद भी रहा था, जिसके बाद निर्देशक ओम राउत ने इनमें बदलाव भी किया। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटप्लिक्स पर देख सकते हैं।
RamaChandraya Mangalam: प्राण प्रतिष्ठा से पहले सलार निर्माताओं ने मनाया जश्न, 'रामचंद्राय मंगलम' गाना रिलीज
विज्ञापन

7 of 8
बजरंग बली - फोटो : सोशल मीडिया
बजरंग बली
1976 में आई फिल्म बजरंग बली में दारा सिंह ने हनुमान का रोल निभाया। उनके अलावा बिस्वजीत, मौसमी चटर्जी और दुर्गा खोटे ने अभिनय किया। यह फिल्म भी यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं।
विज्ञापन

8 of 8
रामसेतु - फोटो : सोशल मीडिया
राम सेतु
अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु को अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। एक्शन एडवेंचर फिल्म में अक्षय राम सेतु पर रिसर्च करते हैं और यह पता लगाते हैं कि यह प्राकृतिक रूप से बना है या नहीं। फिल्म के अन्य कलाकारों में जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा हैं। ये फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध है।
Sriram Raghavan: श्रीराम राघवन की फिल्म में काम करना चाहते थे सनी देओल, निर्देशक ने किया खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें