फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Movies In Kashmir: कश्मीर पर आधारित फिल्में, जिन्होंने हसीन वादियों के साथ दिखाया खून का मंजर

Tue, 13 May 2025 04:29 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड की कुछ फिल्में कश्मीर की खूबसूरती के साथ-साथ वहां की कठिन वास्तविकता को भी दर्शाती हैं। ऑपरेशन सिंदूर और हाल के पहलगाम हमले जैसे घटनाक्रमों के बीच, ये कहानियां कश्मीर के इतिहास और भावनाओं से जोड़ती हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
कश्मीर पर आधारित फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
पहलगाम हमले के कुछ दिनों बाद, भारत और पाकिस्तान के बीच ऑपरेशन सिंदूर का संघर्ष चल रहा है। कश्मीर पर बनीं कुछ फिल्मों और टीवी सीरीज में भी कश्मीर की हसीन वादियों से लेकर खून तक का मंजर दिखाया गया है। फिल्म रोजा' में हसीन वादियां दिखाई गईं, तो वहीं द कश्मीर फाइल्स में वहां की वास्तविकता से पर्दा उठाया गया।
विज्ञापन

2 of 5
'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' - फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09
'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' (Uri: The Surgical Strike)
विक्की कौशल अभिनत फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' 2016 के उरी हमले और उसके बाद भारत की सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है। "हाउज द जोश? हाई सर" डायलॉग के साथ इस फिल्म ने दर्शकों का दिल जीता। इसे आप जी5 और डिजनी + डॉटस्टार पर देख सकते हैं। इस फिल्म में उरी में हुई वास्तविक घटनाओं को पेश किया किया।
विज्ञापन

3 of 5
रोजा - फोटो : एक्स
रोजा (Roja)
'रोजा' 1992 की एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन और सह-लेखन मणिरत्नम ने किया है। फिल्म में अरविंद स्वामी और मधु ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी की तरह ही फिल्म का संगीत लोगों के दिलों को छू गया। फिल्म का संगीत एआर रहमान ने तैयार किया। मणिरत्नम की यह फिल्म एक प्रेम कहानी है, जो कश्मीर के तनावपूर्ण माहौल में पनपती है। 'रोजा' कहानी है एक साधारण गांव की लड़की-रोजा की(मधु), जो अपने पति ऋषि (अरविंद स्वामी) के अपहरण के बाद खुद को उथल-पुथल में पाती है, जबकि उनका प्यार कई बाधाओं के बाद उनको मिलाता है। इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Tom Cruise: अवनीत कौर के साथ नमस्ते करते नजर आए टॉम क्रूज, हॉलीवुड एक्टर का इंडियन स्टाइल देख फैंस हुए खुश
 

4 of 5
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : एक्स
द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files)
कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित है फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स'। भले ही इस फिल्म को विवादास्पद करार दिया गया हो, लेकिन 'द कश्मीर फाइल्स' ने कई घटनाओं से पर्दा उठाया है। इस फिल्म में अनुपम खेर के अभिनय की जमकर तारीफ हुई। इसे आप जी5 पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Punit Malhotra: फराह खान ने पुनीत मल्होत्रा को दी जन्मदिन की शुभकामाएं, निर्देशक की शर्टलेस तस्वीर की शेयर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हैदर फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
हैदर (Haider)
जम्मू-कश्मीर की एक और दमदार कहानी शाहिद कपूर की हैदर के रूप में सामने आई है। शाहिद कपूर अभिनीत फिल्म 'हैदर' शेक्सपियर के 'हेमलेट' से प्रेरित है। यह कश्मीर की राजनीति और एक बेटे की अपने पिता के गायब होने के पीछे के रहस्यों की खोज की कहानी है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Navya Naveli Nanda: अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली ने शेयर कीं कैम्पस की तस्वीरें, लिखा 'अब घर बन चुका है'

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें