दिसंबर का पहला और दूसरा हफ्ता सिने-प्रेमियों के लिए नर्म-नर्म सा रहा है, लेकिन उदास होने की जरूरत नहीं है क्योंकि दिसंबर के तीसरे हफ्ते में एक दूसरे को टक्कर देने के लिए एक साथ कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इन फिल्मों में हॉरर, कॉमेडी के साथ-साथ रोमांस और एक्शन का तड़का भी लगता दिखाई देगा। सोमवार से शुरू हुए हफ्ते में हिंदी के साथ अन्य भाषाओं की भी कई बेहतरीन फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देंगी, तो चलिए बिना देर किए एक नजर डालते हैं इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों की पूरी लिस्ट पर....