फरवरी का पहला और दूसरा हफ्ता सिने-प्रेमियों के लिए बेहद जबर्दस्त रहा। इन दिनों फिल्मों की बात करें तो हर जुबां पर सिर्फ 'पठान' का नाम है। यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हुई थी और सिनेमाघरों में अब तक इसका दबदबा बना हुआ है। शुक्रवार से पहले बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ एक ही नाम गूंज रहा था और वह शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का था। लेकिन बीते दिन इसकी कमाई को प्रभावित करने के लिए 'शहजादा' और 'एंट मैन' ने एंट्री मारी है। फिल्म पठान ने 25वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस एक्शन ड्रामा ने अब तक कुल 511.60 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। तो वहीं फरवरी के चौथे हफ्ते में एक साथ कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। दिल थाम कर बैठिए... सोमवार से शुरू हो रहे इस पूरे हफ्ते में हिंदी की तीन बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। वहीं, तमिल, कन्नड़, मलयालम के साथ अन्य भाषाओं की कई बेहतरीन फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देंगी। तो चलिए बिना देर किए एक नजर डालते हैं इस हफ्ते 20 फरवरी से 26 फरवरी तक रिलीज होने वाली फिल्मों की पूरी लिस्ट पर...