फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Movie Release This Week: इस हफ्ते रिलीज होंगी 23 फिल्में, क्या फोन भूत को टक्कर दे पाएंगी डबल एक्सएल और मिली

Mon, 31 Oct 2022 10:28 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
मिली, डबल एक्सएल, फोन भूत - फोटो : social media
अक्तूबर के आखिरी हफ्ते में रिलीज हुई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में फिसड्डी साबित हुईं। दर्शकों को न इनकी कहानी पसंद आई और न ही इनकी स्टार कास्ट की अदाकारी। पिछले हफ्ते रिलीज हुई अजय देवगन की 'थैंक गॉड' और अक्षय कुमार की 'राम सेतु' दोनों ही फिल्में जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर अपना एक हफ्ता पूरा कर लेंगी और इसी में ये दोनों फ्लॉप की कैटेगरी में शामिल हो गई हैं। जहां इन फिल्मों का कमाई करना पहले ही मुश्किल हो रहा है, वहीं नवंबर के पहले हफ्ते में इन्हें टक्कर देने के लिए एक साथ कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिसमें हॉरर, कॉमेडी के साथ-साथ रोमांस और एक्शन का तड़का भी लगता दिखाई देगा। आइए जानते हैं, इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों की पूरी लिस्ट.....
विज्ञापन

2 of 8
डबल एक्सएल, मिली, फोन भूत - फोटो : social media
हिंदी में होगी जबरदस्त टक्कर
इस हफ्ते 4 नवंबर को सिनेमाघरों में हिंदी में एक नहीं, दो नहीं पूरी सात फिल्में रिलीज होने जा रही हैं, जिसमें से दो बॉलीवुड की मशहूर अदाकारओं की अदाकारी से सजी हैं। पहली कटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'फोन भूत' है और दूसरी समाज को आईना दिखाने के लिए दस्तक दे रही सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी की फिल्म 'डबल एक्सएल' है। इनके अलावा, 4 नवंबर को जाहन्वी कपूर की 'मिली', 'कुत्ते', 'धूप छांव' और 'रामराज्य' भी रिलीज हो रही हैं।

ये फिल्में होंगी रिलीज:
फिल्म का नाम रिलीज डेट
फोन भूत 4 नवंबर
डबल एक्सएल 4 नवंबर
मिली 4 नवंबर
कुत्ते 4 नवंबर
धूप छांव 4 नवंबर
रामराज्य 4 नवंबर
बनारस 4 नवंबर

 
विज्ञापन

3 of 8
बनारस, मिस्टर तारक - फोटो : social media
तेलुगू में लगेगा छक्का
'बनारस' के अलावा, इस हफ्ते तेलुगू भाषा में छह और बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं। यानी तेलुगू सिनेमा के लिए यह हफ्ता काफी खास होने वाला है। इस हफ्ते 4 नवंबर को 'उर्वसिवो रक्षासिवो', 'मिस्टर तारक', 'सराधि', 'अकाश्म', 'लाइक, शेयर एंड सब्सक्राइब' और 'जेट्टी' सिनेमाघरों में दस्तक दे रही हैं।

ये फिल्में होंगी रिलीज:
फिल्म का नाम रिलीज डेट
उर्वसिवो रक्षासिवो 4 नवंबर
मिस्टर तारक 4 नवंबर
सराधि 4 नवंबर
अकाश्म 4 नवंबर
लाइक, शेयर एंड सब्सक्राइब 4 नवंबर
जेट्टी 4 नवंबर

4 of 8
लव टुडे, निथम ओरु वानामी - फोटो : social media
तमिल में आ रही हैं ये फिल्में
इस हफ्ते तमिल भाषा की 'बनारस' के साथ ही दो और फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। इनमें 'निथम ओरु वानामी' और 'लव टुडे' का नाम शामिल है। तीनों ही फिल्में 4 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही हैं।
पाकिस्तानी फिल्म 'मौला जट्ट' की ताबड़तोड़ कमाई जारी, यूके बॉक्स ऑफिस पर 17 दिन में जूनियर एनटीआर की 'आरआरआर' को चटाई धूल

ये फिल्में होंगी रिलीज:
फिल्म का नाम रिलीज डेट
निथम ओरु वानामी 4 नवंबर
लव टुडे 4 नवंबर
बनारस 4 नवंबर
विज्ञापन

5 of 8
बनारस, कांबलीहुला - फोटो : social media
कन्नड़ में दो फिल्में
वहीं, इस हफ्ते कन्नड़ सिनेमा की दो फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। इसमें रोमांटिक फिल्म 'बनारस' और दूसरी भी 'कांबलीहुला' है। यह दोनों फिल्में 4 नवंबर को रिलीज हो रही हैं।

ये फिल्में होंगी रिलीज:
फिल्म का नाम रिलीज डेट
कांबलीहुला 4 नवंबर
बनारस 4 नवंबर
विज्ञापन

6 of 8
सैटरडे नाइट, कूमैन - फोटो : social media
मलयालम में भी जबरदस्त टक्कर
मलयालम सिनेमा में इस हफ्ते एक साथ चार फिल्में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। यानी यह हफ्ता मलयालम दर्शकों के लिए काफी शानदार रहने वाला है। इस 4 नवंबर को 'सैटरडे नाइट', 'बनारस', 'कूमैन' और 'एलम सेट्टनु' रिलीज हो रही हैं।
Kantara: क्या 'कांतारा' का हिंदी रीमेक बनेगा , कौन निभाएगा मुख्य किरदार? ऋषभ शेट्टी ने दिए चौंकाने वाले जवाब 

ये फिल्में होंगी रिलीज:
फिल्म का नाम रिलीज डेट
सैटरडे नाइट 4 नवंबर
बनारस 4 नवंबर
कूमैन 4 नवंबर
एलम सेट्टनु 4 नवंबर
विज्ञापन

7 of 8
मन कस्तुरी रे, प्रेम प्रथा धुमशान - फोटो : social media
मराठी में पांच फिल्में
यह हफ्ता मराठी सिनेमा के लिए काफी खास होने वाला है। 4 नवंबर को सिनेमाघरों में 'मन कस्तुरी रे', 'प्रेम प्रथा धुमशान', '36 गुण', 'प्रेम महणजे काय असंत' और 'पल्याड' रिलीज होने वाली हैं।

ये फिल्में होंगी रिलीज:
फिल्म का नाम रिलीज डेट
मन कस्तुरी 4 नवंबर
प्रेम प्रथा धुमशान 4 नवंबर
36 गुण 4 नवंबर
प्रेम महणजे काय असंत 4 नवंबर
पल्याड 4 नवंबर
 
विज्ञापन

8 of 8
ओए मखना - फोटो : social media
पंजाबी में एक फिल्म
पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की इस हफ्ते एक ही फिल्म रिलीज होने वाली है। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'ओए मखना' दस्तक दे रही है। इस फिल्म में एमी विर्क मुख्य भूमिका में हैं।
ट्रोल्स के डर से मेकर्स ने बदली आदिपुरुष की रिलीज डेट? जानें प्रभास की फिल्म का अपडेट

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें