फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Movie Release This Week: हिंदी नहीं साउथ फिल्मों का इस हफ्ते बजेगा डंका, एक साथ आ रही हैं ये 24 मूवीज

Tue, 30 Aug 2022 12:12 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
अपकमिंग फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2022 सिनेमा के लिहाज से काफी शानदार बीत रहा है। बीते आठ महीनों में कई बड़ी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, जिसमें कुछ सुपरहिट रहीं तो कुछ फ्लॉप। लेकिन अभी रिलीज हो रही फिल्मों पर ब्रेक नहीं लगा है। इस हफ्ते सिनेप्रेमियों के लिए कई शानदार फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं, जो आपका पूरा हफ्ता मनोरंजन से भर देंगी। मजेदार बात यह है कि हर बार की तरह इस हफ्ते भी हिंदी के अलावा, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ से लेकर गुजराती भाषा में कई बेहतरीन फिल्में रिलीज हो रही हैं। आइए आपको बिना देर किए उन फिल्मों के नाम बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
हिंदी फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में नहीं है कोई बड़ा नाम
साल 2022 बॉलीवुड के लिए बुरा बीत रहा है। अब तक हिंदी सिनेमा की कई बड़ी फिल्में फ्लॉप साबित हुईं, जिसमें आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' से लेकर अक्षय कुमार की 'सम्राट पृथ्वीराज' तक का नाम शामिल है। ऐसे में इस हफ्ते हिंदी सिनेमा में कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही। लेकिन सिनेप्रेमियों के लिए इस हफ्ते दो फिल्में जरूर आ रही हैं, जिसमें पहली 'लव यू लोकतंत्र' है, जिसमें रवि किशन और ईशा कोप्पिकर के साथ कई सितारे नजर आएंगे। वहीं, दूसरी फिल्म का नाम 'कम ऑन यार' है। ये दोनों फिल्में 2 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होंगी। 
विज्ञापन

3 of 8
हॉलीवुड फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीवुड फिल्मों का चौका
भारत में हॉलीवुड फिल्मों का अपना अलग क्रेज है और हॉलीवुड को पसंद करने वाले दर्शकों के लिए इस हफ्ते भी काफी कुछ है। इस हफ्ते सिनमाघरों में हॉलीवुड की तीन फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिसमें 'स्पाइडर मैन नो वे होम' शामिल है। इस फिल्म को एक बार फिर कुछ नई चीजों को जोड़कर रिलीज किया जा रहा है। इसके अलावा, 'बीस्ट' और 'ईटी द एक्स्ट्रा टेरेस्ट्रियल' रिलीज हो रही है। यह फिल्में 2 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देंगी।

4 of 8
तेलुगू फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
तेलुगू में इन फिल्मों का धमाल
सितंबर महीने की शुरुआत के साथ तेलुगू सिनेमा में एक साथ कई बड़ी फिल्मों के बीच टक्कर होने वाली है। इस हफ्ते तेलुगू सिनेमाघरों में एक साथ सात फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिसें 'रंगा रंग वैभवंगा', 'आकाश वीदुल्लो', 'बालामेवदु', 'डाय हार्ट फैन', 'फर्स्ट डे फर्स्ट शो', 'न वेंटा पदुथुन्ना चिन्नादेवदम्मा' और 'राम मोहन कंचुकमला' का नाम शामिल है। ये तमाम फिल्में 2 सितंबर को रिलीज होंगी। बता दे ंकि 'आकाश वीदुल्लो' तेलुगू के साथ तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी रिलीज हो रही है।
विज्ञापन

5 of 8
Akasha Veedullo - फोटो : सोशल मीडिया
तमिल में सिर्फ एक फिल्म
साउथ इंडस्ट्री में जब तमिल भाषा की फिल्में रिलीज होती हैं तो धमाल मचा देती हैं और इस हफ्ते तमिल भाषा में 'कोबरा' रिलीज हो रही है। यह फिल्म 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा, 'आकाश वीदुल्लो' भी रिलीज होगी। यह फिल्म 2 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन

6 of 8
कन्नड़ फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
कन्नड़ में आ रही हैं ये फिल्में
'केजीएफ' की रिलीज के बाद कन्नड़ सिनेमा ने बड़ी संख्या में दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाई है और इस हफ्ते भी कन्नड़ में कई शानदार फिल्में रिलीज हो रही हैं। इस हफ्ते 2 सितंबर को सिनेमाघरों में 'फैंटेसी', 'ताजमहल 2', 'क्षिप्रा', 'धमाका', 'मरकटा' और 'सर्वस्य नाट्यम' रिलीज हो रही है। इन तमाम फिल्मों का कन्नड़ दर्शकों के बीच बज बना हुआ है।
विज्ञापन

7 of 8
मलयालम फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
मलयालम में धमाल मचाएंगी ये फिल्में
मलयालम सिनेमा में इस हफ्ते एक साथ पांच फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। शुक्रवार यानी 2 सितंबर के दिन सिनेमाघरों में 'गोल्ड', 'पालतू जानवर', 'ओटू' और 'रन कल्याणी' रिलीज हो रही है। इसके अलावा, इस हफ्ते मलयालम भाषा में 'आकाश वीदुल्लो' भी आ रही है, जो बाकी की दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी रिलीज होगी।  
विज्ञापन

8 of 8
मलयालम फिल्में - फोटो : इंस्टाग्राम
गुजराती भाषा में दो फिल्मों के बीच टक्कर
बीते दिनों गुजराती भाषा में अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'फकत महिलाओ मेट' रिलीज हुई थी, जिसने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। वहीं, इस हफ्ते गुजराती भाषा में एक साथ दो फिल्मों की बीच टक्कर देखने को मिलेगी। 2 सितंबर को 'हे केम छो लंदन' और 'राख' रिलीज हो रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें