Hiten Tejwani
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दिलजीत दोसांझ (जोगी) को पंजाब लौट जाने की सलाह दी जाती है। लेकिन, दिलजीत साफ इनकार कर देते हैं। वह कहते हैं कि अपना सबकुछ यहीं है। फिर आत्मरक्षा के लिए वह ऐसा कदम उठाते हैं, जो खुद उनके लिए और पूरे परिवार के लिए बर्दाश्त कर पाना मुश्किल है। दिलजीत अपने केश कटवा लेते हैं। उनकी मां फूट-फूटकर रोती हैं। दिलजीत भी बिलखते हुए दलील देते हैं, 'कोई रास्ता नहीं था बेबे'। ट्रेलर में उस दौर के खौफनाक मंजर को यूं दिखाया गया है कि दर्शकों के रौंगटे खड़े हो जाएंगे। हालांकि, देश को झकझोर देने वाले उन हालातों में भी एक सुंदर चीज बची थी, वह थी इंसानियत। यहां जिंदगियों को बचाने वाले कुछ ऐसी ही दोस्ती की मिसाल भी देखने को मिलेगी। बता दें कि यह फिल्म 16 सितंबर 2022 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।