सिने-प्रेमियों के लिए जनवरी का बीता हुआ हफ्ता बेहद जबरदस्त रहा। 'पठान' बन चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर शाहरुख खान की वापसी ने धमाल मचा दिया है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी एक्शन से भरपूर 'पठान' को पहले ही दिन से दर्शकों को बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर यह फिल्म अभी तक कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है और अभी तक की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनकर उभरी। इसी बात पर दिल और पॉपकॉर्न थामकर बैठिए... सोमवार से शुरू हो रहे जनवरी का आखिरी हफ्ता और फरवरी की शुरुआत धमाकेदार होने वाली है। इस हफ्ते एक साथ कई फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं। तो चलिए बिना देर किए एक नजर डालते हैं 30 जनवरी से 5 जनवरी तक रिलीज होने वाली फिल्मों की पूरी लिस्ट पर...