अभिनेत्री मुमताज अपने जमाने की दिग्गज अदाकाराओं में शुमार रहीं। कटीले नैन-नक्श और शानदार अभिनय से उन्होंने दर्शकों के दिलों पर राज किया है। आज भले ही मुमताज इंडस्ट्री से दूर हैं, मगर उनका अंदाज और अभिनय आज भी दर्शकों की यादों में रचा-बसा है। मुमताज के करियर में एक दौर ऐसा आया कि उन्होंने बोल्ड दृश्यों से दूरी बना ली। ऐसा उन्होंने अपने ससुराल वालों की खातिर किया था। इस बात का खुलासा खुद मुमताज एक बातचीत के दौरान कर चुकी हैं।