फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Movie Release: अक्तूबर के पहले हफ्ते ही 21 फिल्मों के बीच भयंकर भिड़ंत, पीएस 1 को मात देगी गॉडफादर और घोस्ट?

Mon, 03 Oct 2022 10:35 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
हिंदी में रिलीज होने वाली फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
सितंबर का महीना सिनेप्रेमियों के लिए काफी खास रहा। बीते महीने में 'ब्रह्मास्त्र', 'पोन्नियन सेल्वन' और 'विक्रम वेधा' जैसी शानदार फिल्में रिलीज हुई हैं। लेकिन अक्तूबर का महीना भी मनोरंजन के लिहाज से काफी खास है। अक्तूबर के पहले हफ्ते में ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए कई धमाकेदार फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिसमें हिंदी से लेकर साउथ सिनेमा की मूवीज शामिल हैं। आइए आपको इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों की पूरी लिस्ट दिखाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 8
हिंदी में रिलीज होने वाली फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी में मचेगा धमाल
बॉलीवुड इंडस्ट्री पर इन दिनों हर किसी की नजरें हैं। 'ब्रह्मास्त्र' को छोड़ दिया जाए कई समय से इस इंडस्ट्री की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं मचा पा रहीं। इसी बीच इस हफ्ते हिंदी में सिनेमाघरों में एक साथ नौ फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिसमें 'गॉडफादर', 'घोस्ट', 'आ भी जा ओ पिया', 'हिंदुत्व', 'गुडबाय', 'राज दर का', 'नजर अंदाज', 'मासूम कातिल' और 'चक्की' शामिल है। बता दें कि 'गॉडफादर' और 'घोस्ट' साउथ फिल्म है, जिसे हिंदी में भी रिलीज किया जा रहा है। यह दोनों फिल्में 5 अक्तूबर को रिलीज होंगी। वहीं, बाकि फिल्में 7 अक्तूबर को रिलीज होंगी। 
विज्ञापन

3 of 8
गॉडफादर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तेलुगू में रिलीज होंगी ये तीन फिल्में
तेलुगू में भी इस हफ्ते एक साथ दो बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं, जिसमें पहली 'गॉडफादर' है, जिसके जरिए सलमान खान साउथ में अपना डेब्यू कर रहे हैं और दूसरी नागार्जुन की फिल्म 'घोस्ट' है।  इसके अलावा, इन दोनों फिल्मों के साथ 'स्वाति मुथ्यम' भी रिलीज हो रही है।  यह तीनों फिल्में 5 अक्तूबर को रिलीज होंगी। 

4 of 8
तमिल फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
तमिल में आ रही हैं ये फिल्में
इस हफ्ते तमिल भाषा में तीन फिल्मों के बीच टक्कर देखने को मिलेंगी, जिसमें 'बॉर्डर', 'सथुरंगा वेत्तई 2' और 'धा धा' शामिल है। अब देखने होगा कि बॉक्स ऑफिस पर इन तीन फिल्मों में से कौन कमाल दिखा पाता है।
विज्ञापन

5 of 8
टिकट टू पैराडाइज - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लिश में बस यह एक
इंग्लिश रोमांटिक फिल्मों को पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यह हफ्ता खास है। इस हफ्ते 6 अक्टूबर को 'टिकट टू पैराडाइज' रिलीज हो रही है। यह एक रोमांटिक और कॉमेडी फिल्म है, जिसमें जूलिया रॉबर्ट्स, कैटलिन डेवर और जॉर्ज क्लूनी नजर आएंगे। 
विज्ञापन

6 of 8
The Checkmate - फोटो : सोशल मीडिया
कन्नड़ में इन फिल्मों के बीज जंग
कन्नड़ भाषा में इस हफ्ते दो फिल्मों के बीच टक्कर होगी। इसमें पहली फिल्म 'द चैकमेट' है, जो ड्रामा और थ्रिलर से भरपूर होगी। वहीं, दूसरी फिल्म का नाम 'नान खादर नान हुदगी सुपर' है। इस फिल्म में फैमिली के साथ खूब सारा रोमांस दिखाया जाएगा। यह दोनों फिल्में 7 अक्तूबर को रिलीज होंगी।
विज्ञापन

7 of 8
मलयालम फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
मलयालम में लगेगा चौका
मलयालम भाषा में इस हफ्ते एक साथ चार फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इसमें 'रॉर्शचाच', 'सैटरडे नाइट', 'शुभदिनम्', और क्राइम-सस्पेंस से भरपूर फिल्म सिद्दी रिलीज होंगी। यह सभी फिल्में 7 अक्तूबर यानी शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक देंगी। 
विज्ञापन

8 of 8
Babe Bhangra Paunde Ne - फोटो : सोशल मीडिया
पंजाबी में एक 
इस हफ्ते सिनेमाघरों में इस हफ्ते सरगुन मेहता और दिलजीत दोसांझ दस्तक देने वाले हैं। उनकी 'बेबे भांगड़ा पौंडे ने' 7 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह एक रोमांटिक और कॉमेडी फिल्म है, जो फैंस को खूब पसंद आने वाली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें