फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepika Chikhalia: आतंकी अफजल गुरु और 'गालिब' की मां बनीं 'सीता', दीपिका के किरदार से फैंस नाराज

Fri, 23 Sep 2022 10:58 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
फिल्म गालिब - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आतंकवादी अफजल गुरु के बेटे पर बनी फिल्म 'गालिब' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म कश्मीर के आतंकवाद पर और प्रयागराज के हाई एजुकेशन सिस्टम पर आधारित है। इस फिल्म में टीवी की सीता यानी एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया बेहद अलग भूमिका में नजर आ रही हैं। अफजल गुरु एक आतंकवादी था, जिसके बेटे गालिब को केन्द्र में रखते हुए फिल्म की पूरी कहानी बुनी गई है। इस फिल्म के जरिए दीपिका पादुकोण ने सिनेमा की दुनिया में दोबारा एंट्री  की है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
फिल्म गालिब - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जिन लोगों ने रामानंद सागर की मशहूर रामायण देखी है, उनके लिए दीपिका चिखलिया का परिचय देने की जरुरत नहीं है। हालांकि जिन लोगों ने रामायण नहीं देखी है, उन्हें बता दें कि दीपिका चिखलिया ने सीता की भूमिका निभाई थी। दीपिका इस फिल्म के जरिए सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वह अफजल गुरु की पत्नी और गालिब की मां का रोल निभा रही हैं। फिल्म में उनके किरदार का नाम शबाना है। 
विज्ञापन

3 of 4
फिल्म ‘गालिब’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दरअसल रामायण में सीता का किरदार निभाने के बाद दर्शक दीपिका को असल में माता सीता की तरह इज्जत देते हैं। ऐसे में आतंकी की पत्नी और उसके बेटे की भूमिका निभाना दर्शकों को रास नहीं आ रहा है। लोगों का कहना है कि माता सीता का रोल निभाने वाली दीपिका आतंकी की पत्नी की भूमिका क्यों निभा रही हैं। लोगों में इसको लेकर काफी नाराजगी है। ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा है- 'दीपिका जी की जो इज्जत है, वह अब खोने वाली है। गालिब पिक्चर में काम करना है करें, लेकिन क्या खोने वाली हैं उन्हें यह नहीं पता। उनकी फोटो लगाकर हम हिन्दू उनकी पूजा करते लेकिन अब सब खत्म'।

विज्ञापन

4 of 4
फिल्म ‘गालिब’ - फोटो : सोशल मीडिया
अन्य कई यूजर्स ने भी सोशल मीडिया पर ऐसी ही प्रतिक्रिया दी है। एक अन्य यूजर  ने लिखा- एक और बॉलीवुड फिल्म एक आतंकी को हीरो की तरह दिखाने के लिए रिलीज हो गई है। 'गालिब' आतंकी अफजल गुरु के बेटे गालिब गुरु के जीवन पर आधारित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें