नेहा कक्कड़ ने पूरी इंडस्ट्री में अपनी सिंगिंग से एक अलग पहचान बनाई है। वह आए दिन अपने नए-नए गानों के चलते चर्चा में बनी रहती हैं। रिमिक्स गानों में अपनी आवाज का जादू चलाने वाली नेहा कक्कड़ ने हाल ही में 90 के दशक का मशहूर गाना 'मैंने पायल है छनकाई' का रिमिक्स वर्जन रिलीज किया है। इस गाने की रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर लगातार नेहा कक्कड़ का विरोध किया जा रहा है। नेटिजन्स उन्हें बुरी तरह से लताड़ लगा रहे हैं। जहां कोई उनकी सिंगिंग पर बैन लगाने की बात कर रहा है तो कोई सिंगर को जेल तक भेजने तक की बात कर रहे है। सोशल मीडिया पर उठती इन मांगों के बीच अब गाने की ओरिजनल सिंगर फाल्गुनी पाठक का रिएक्शन भी सामने आ गया।