‘धुरंधर’ जब से रिलीज हुई तब से लेकर अब तक कमाई के कई रिकॉर्ड बना चुकी है। आज यानी रिलीज के 49 दिन बाद भी इसका कलेक्शन करोंड़ों में ही बरकरार है। जानिए, गुरुवार को यह फिल्म कितनी कमाई करने में कामयाब रही?
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
फिल्म ‘धुरंधर’ का एक सीन
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
गुरुवार को क्या रहा ‘धुरंधर’ का कलेक्शन?
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘धुरंधर’ ने गुरुवार को 1.10 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं बुधवार को इसने 1.15 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 830.50 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म को लेकर अब भी दर्शकों में क्रेज देखा जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
फिल्म ‘धुरंधर’
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने भी किया हैरान
फिल्म ‘धुरंधर’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी अब तक 1,325.64 करोड़ रुपये हो चुका है। इस साल रिलीज हुई भारतीय फिल्मों की वर्ल्डवाइड कलेक्शन की लिस्ट में यह फिल्म पहले नंबर पर है। इसने ‘कांतारा चैप्टर 1’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने 850-900 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड कमाए थे।
4 of 5
'धुरंधर' फिल्म
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘धुरंधर’ के आगे नई फिल्मों की एक नहीं चली
हाल ही में प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ रिलीज हुई। इसने गुरुवार को यानी रिलीज के 14वें दिन सिर्फ 51 लाख रुपये कमाए हैं। वहीं ‘राहु केतु’ और ‘हैप्पी पटेल’ की कमाई 6 दिनों में ही लाखों में सिमट गई। सिर्फ ‘धुरंधर’ का ही थिएटर में बोलबाला सुनाई दिया।
‘धुरंधर 2’ जल्द होगी रिलीज
‘धुरंधर’ में फिल्म की कहानी खत्म नहीं हुई है। इसकी बाकी कहानी को दूसरे पार्ट में दिखाया जाएगा। 'धुरंधर 2' 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें भी रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे। ‘धुरंधर 2’ की टक्कर सिनेमाघरों में साउथ फिल्म ‘टॉक्सिक’ के साथ होगी।