Republic Day Special: बॉलीवुड में कई फिल्में बनी हैं, जिनमें देशभक्ति का जज्बा, अपने देश के लिए बलिदान की कहानी दिखाई गई है। ऐसी कुछ महिला प्रधान फिल्में भी बड़े पर्दे पर देखने को मिली हैं। यह फिल्में दिखाती हैं कि कैसे नारीशक्ति अपने देश के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहती है। यह फिल्में आम महिलाओं को भी प्रेरित करती हैं।
विज्ञापन
1 of 8
बॉलीवुड फिल्मों में दिखा नारीशक्ति का साहस और देशप्रेम
- फोटो : अमर उजाला
देश के लिए बलिदान देने वालों में महिलाएं और पुरुष दोनों ही शामिल रहे हैं। यह देश गणतंत्र बन सका, इसमें भी दाेनों की भागीदारी बराबर रही। सिनेमा के पर्दे पर भी ऐसी कई फिल्में बनी हैं, जिसमें नारी शक्ति ने बलिदान, साहस की मिसाल पेश किए। देशभक्ति का जज्बा ऐसी फिल्मों में नजर आया। जानिए, ऐसी ही कुछ चर्चित महिला प्रधान फिल्मों के बारे में जो नारीशक्ति के साहस, देश के लिए दिए गए बलिदान को दिखाती है। आप इन फिल्मों को गणतंत्र दिवस के मौके (26 जनवरी) पर भी देख सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 8
गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल
साल 2020 में रिलीज हुई जान्हवी कपूर की फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ में एक लड़की के एयरफोर्स ऑफिसर बनने की कहानी थी। इस सपने को पूरा करने में उसे अपने पिता (पंकज त्रिपाठी) का साथ मिलता है। असल गुंजन सक्सेना ने कारगिल युद्ध में अहम भूमिका निभाई थी। वह कारगिल युद्ध के दौरान युद्ध क्षेत्र में उड़ान भरने वाली पहली महिला एयरफोर्स ऑफिसर थीं। गुंजन 900 से ज्यादा घायल सैनिकों को कारगिल क्षेत्र से निकालने वाले ऑपरेशन का हिस्सा रही थीं।
विज्ञापन
3 of 8
फिल्म 'तेजस'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
तेजस
साल 2023 में कंगना रनौत की फिल्म 'तेजस' रिलीज हुई। इसमें उन्हाेंने एक इंडियन एयरफोर्स ऑफिसर तेजस गिल का किरदार निभाया था। फिल्म में उनका किरदार एक भारतीय जासूस को रेसक्यू करता है। फिल्म ‘तेजस’ को सर्वेश मेवड़ा ने लिखा और निर्देशित किया था।
4 of 8
फिल्म 'परमाणु द स्टोरी ऑफ पोखरन'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरन
2018 में आई फिल्म ‘परमाणु : द स्टोरी ऑफ पोखरन’ में डायना पेंटी ने इंटेलीजेंस ब्यूरो की कैप्टन अंबालिका बंद्योपाध्याय नाम का एक फिक्शन किरदार निभाया था। इस फिल्म मे वो एक सख्त इंटेलीजेंस ऑफिसर के रोल में नजर आईं। वह पोखरन में हुए परमाणु परीक्षण में अहम भूमिका निभाती हैं।
विज्ञापन
5 of 8
फिल्म ‘राजी’
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
राजी
आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘राजी’ साल 2019 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह फिल्म दर्शकों को पसंद आई। फिल्म में आलिया भट्ट ने सहमत नाम की भारतीय जासूस का किरदार निभाया था। यह फिल्म हरिंदर सिक्का की किताब ‘कॉलिंग सहमत’ पर आधारित थी। सहमत जासूरी मिशन पर पाकिस्तान जाती है। पाकिस्तान के एक आर्मी ऑफिसर फैमिली की बहू बनती है। यहां रहकर वह हिंदुस्तान के लिए जरूरी जानकारी जुटाती हैं। देश तक वह जानकारी पहुंचाती है। यह फिल्म एक महिला के अपने देश के लिए असीम प्यार को दिखती है। साथ ही उनके साहस की कहानी को कहती है।
विज्ञापन
6 of 8
फिल्म ‘आर्टिकल 370’
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
आर्टिकल 370
दो साल पहले रिलीज हुई फिल्म ‘आर्टिकल 370’ में यामी गौतम ने एनआईए एजेंट जूनी हक्सर का किरदार निभाया था। यह फिल्म फिल्म सत्य घटनाओं से प्रेरित बताई जाती है। इस फिल्म के अलावा ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में भी यामी ने एक भारतीय खुफिया अधिकारी जैस्मिन अल्मेड़ा का किरदार निभाया था। फिल्म में विक्की कौशल लीड रोल में थे लेकिन यामी का किरदार भी काफी अहम था।
विज्ञापन
7 of 8
फिल्म ‘नीरजा’
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
नीरजा भनोट
2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘नीरजा’ में सोनम कपूर ने लीड रोल निभाया था। राम माधवानी निर्देशित इस फिल्म की कहानी एयर होस्टेस नीरजा भनोट की पर थी। नीरजा ने 1986 में हाईजैक हुए प्लेन में फंसे यात्रियों की जान बचाई। इस प्लेन में मौजूद 379 लोगों में से 359 बच गए थे। लेकिन आतंकवादियों का सामना करते हुए नीरजा ने अपनी जान गंवा दी थीं।
नाम शबाना
साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म ‘नाम शबाना’ में तापसी पन्नू ने लीड रोल किया था। यह फिल्म एक आम लड़की के सीक्रेट एजेंट बनने की कहानी कहती है। वह कैसे अपने देश की सुरक्षा के लिए सीक्रेट मिशन को अंजाम देती है, यही सब फिल्म में दिखाया गया था।