फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म देखने को मजबूर कर देंगे 'बाहुबली 2' के ये जबरदस्त सीन

Sun, 30 Apr 2017 02:23 PM IST
amarujala.com- Written by : भ्ाावना श्ार्मा
विज्ञापन
1 of 6
बाहुबली
जिस फिल्म का दर्शकों को 2 साल से इंतजार था वो शुक्रवार को रिलीज हो गई। फिल्म 'बाहुबली 2' के लिए दर्शकों की दीवानगी इस हद तक थी कि वे अपने सारे काम छोड़कर फर्स्ट डे-फर्स्ट शो देखने पहुंचे थे। हो भी क्यों ना।

आखिर फिल्म के डायलॉग, सीन, एक्‍शन, स्क्रिप्ट और विजुअल पर काफी मेहनत की गई है। फिल्म के सभी शो हाउसफुल जा रहे हैं। अगर आप भी अभी तक फिल्म नहीं देख पाए हैं तो इन सीन के बारे में जरूर जान लें। फिल्म देखने का मजा दोगुना हो जाएगा।
विज्ञापन

रोंगटे खड़े कर देते हैं 'बाहुबली 2' के ये जबरदस्त सीन, फिल्म नहीं देख पाए तो सीन जरूर देखें

2 of 6
बाहुबली
भल्लालदेव का राज्याभिषेक- 
माहेशमति साम्राज्य की महारानी शिवगामी यह फैसला करती हैं कि अब बाहुबली की जगह भल्लालदेव सिंहासन पर आसीन होगा। तब सभी चौंक जाते हैं। लेकिन कोई इस बात का विरोध नहीं कर पाता है। जब भल्लाल देव का राज्याभिषेक होता है तब देश की प्रजा अपने अंदाज में शिवगामी के इस फैसले का विरोध करती है। यह सीन देखकर आपके मुंह से भी बाहुबली-बाहुबली निकलने लगेगा।

ये भ्‍ाी पढ़ें- तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड लेकिन इन हॉलीवुड फिल्‍मों के आगे अभी भी बौनी है 'बाहुबली 2'
विज्ञापन

रोंगटे खड़े कर देते हैं 'बाहुबली 2' के ये जबरदस्त सीन, फिल्म नहीं देख पाए तो सीन जरूर देखें

3 of 6
बाहुबली
जब कटप्पा शिवगामी को बताता है कि उसने बाहुबली को मार दिया है-
इस सीन को देखकर आपकी आंखों में भी आंसू आ जाएंगे। इस सीन में कटप्पा, शिवगामी को यह बताता है कि उसने बाहुबली को मार दिया है। तब कटप्पा और शिवगामी दोनों फूट-फूटकर रोने लगते हैं। ये सीन देखकर दर्शक अपने आंसू रोक नहीं पाएंगे।

ये भ्‍ाी पढ़ें- बाहुबली का कालकेय असल जिंदगी में है बहुत शर्मीला, 6 साल की बेरोजगारी के बाद मिली थी फिल्म

रोंगटे खड़े कर देते हैं 'बाहुबली 2' के ये जबरदस्त सीन, फिल्म नहीं देख पाए तो सीन जरूर देखें

4 of 6
बाहुबली
भल्लाल देव और महेंद्र बाहुबली की लड़ाई-
फिल्म में ज्यादातर सीन अमरेंद्र बाहुबली और और देवसेना की प्रेम कहानी के हैं। लेकिन जब अंत में भल्लालदेव और महेंद्र बाहुबली के बीच युद्ध होता है तब दर्शकों की सांसे थम जाती हैं। जब तक महेंद्र बाहुबली अपने ताऊ भल्लालदेव की सांसे उसके शरीर से निकाल नहीं देता तब तक दर्शक पलक तक नहीं झपकाते।

ये भ्‍ाी पढ़ें- पिता के अंतिम संस्कार पर भावुक दिखे अक्षय खन्ना, देखें तस्वीरें
विज्ञापन

रोंगटे खड़े कर देते हैं 'बाहुबली 2' के ये जबरदस्त सीन, फिल्म नहीं देख पाए तो सीन जरूर देखें

5 of 6
बाहुबली
जब देवसेना, भल्लालदेव के बेटे का कटा हुआ सिर अपने हाथ में लेकर आती है-

महेंद्र बाहुबली और भल्लालदेव के बीच युद्ध शुरू होने से पहले देवसेना, भल्लालदेव के बेटे का कटा हुआ सिर अपने हाथ में लेकर आ रही होती है। इस सीन को देखकर हॉल में बैठे दर्शकों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इस सीन में ही भल्लाल देव को यह पता चलता है कि महेंद्र बाहुबली बिलकुल अपने पिता की तरह ही दिखता है।

ये भ्‍ाी पढ़ें- Box Office Collection: बाहुबली ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड, पहले ही दिन कमा लिए 100 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रोंगटे खड़े कर देते हैं 'बाहुबली 2' के ये जबरदस्त सीन, फिल्म नहीं देख पाए तो सीन जरूर देखें

6 of 6
बाहुबली
भरी सभा में बाहुबली सेनापति की गर्दन को अलग कर देता है-

भल्लादेव, बाहुबली को सेनापति के पद से हटा देता है। अगले ही दिन जब बाहुबली की पत्नी देवसेना महल में घुसने के ‌लिए आती है तो नए सेनापति उसका रास्ता रोककर कहते हैं कि उसे उस मार्ग से जाना होगा जहां से बाकी प्रजा जा रही है। तभी वह पाती है कि सेनापति महिलाओं को रास्ता देने के बहाने गलत तरीके से छूने का प्रयास करता है। वह ऐसी ही हरकत देवसेना के साथ भी करने की कोशिश करता है। इसी अपराध के लिए बाहुबली सेनापति की गर्दन काट देता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें