फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day Spl: मौसमी चटर्जी समेत इन फिल्मी कलाकारों ने ज्वॉइन की पॉलिटिक्स, जानिए इनके नाम

Fri, 26 Apr 2019 02:57 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
moushumi chatterjee
पुराने जमाने की अभिनेत्री मौसमी चटर्जी 26 अप्रैल को अपना 71वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म 1948 को कोलकाता में हुआ था। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है। मौसमी पिछली बार फिल्म पीकू (2015) में नजर आई थीं। हाल ही में अभिनेत्री ने लोक सभा चुनाव 2019 के लिए भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है।मौसमी के साथ बात करेंगे उन फिल्मी सितारों की जिन्होंने इस चुनाव में राजनीति को गले लगाया है।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
रोड शो के दौरान उर्मिला मतोंडकर
उर्मिला मातोंडकर
बॉलीवुड में 'रंगीला गर्ल' के नाम से फेमस उर्मिला मातोंडकर लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। अब उर्मिला बॉलीवुड से अलग राजनीति में अपनी किस्मत आजमाने जा रही हैं। उर्मिला ने हाल ही में कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम लिया है। खबरों की मानें तो उर्मिला मुंबई उत्तर सीट से चुनाव लड़ रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
अर्शी खान - फोटो : सोशल मीडिया
अर्शी खान
बिग बॉस 11 फेम अर्शी खान ने बीती 28 फरवरी को महाराष्ट्र में कांग्रेस की सदस्यता ली थी। साथ ही उन्हें मुंबई कांग्रेस का उपाध्यक्ष भी बनाया गया था। भोपाल लोकसभा सीट से जो भी उम्मीदवार कांग्रेस चुनेगी, उसके लिए अर्शी भोपाल में प्रचार करेंगी। 

4 of 7
dinesh lal yadav - फोटो : अमर उजाला
दिनेश लाल यादव
भोजपुरी गायक और अभिनेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' भी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। इससे पहले निरहुआ किसी भी पार्टी से नहीं जुड़े थे। अब देखना ये होगा कि शत्रुघ्न सिन्हा और मनोज तिवारी की तरह क्या निरहुआ भी राजनीति में अपनी पकड़ मजबूत बना पाते हैं या नहीं।
विज्ञापन

5 of 7
shilpa shinde
शिल्पा शिंदे
बिग बॉस 11 की विजेता रहीं शिल्पा शिंदे ने फरवरी में ही कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया था। शिल्पा ने 5 फरवरी को कांग्रेस नेता संजय निरुपम और चरण सिंह की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली थी। 
विज्ञापन

6 of 7
Isha Koppikar - फोटो : twitter
ईशा कोप्पिकर
'खल्लास गर्ल' के नाम से मशहूर हुईं एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। जनवरी 2019 में ईशा कोप्पिकर अचानक उस समय चर्चा में आईं जब उनके राजनीति में कदम रखने की खबर चली। ईशा भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं। उन्हें भाजपा महिला मोर्चा की परिवहन विंग का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। फिल्मी करियर की बात करें तो साल 2000 में ईशा ने फिल्म 'फिजा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी मुख्य फिल्मों में 'कंपनी', 'पिंजर', 'डरना मना है', 'कयामत' और 'डॉन' है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Moushumi Chatterjee - फोटो : twitter
मौसमी चटर्जी 
बॉलीवुड एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी ने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है। साल 2004 में भी मौसमी ने बंगाल से कांग्रेस के टिकट पर ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ा था लेकिन वह चुनाव हार गई थीं। मौसमी ने बंगाली फिल्म बालिका बधू से अपने करियर की शुरुआत की थी। वहीं 1972 में रिलीज हुई अनुराग उनकी पहली हिंदी फिल्म है। मौसमी चटर्जी की मुख्य फिल्मों में कच्चे धागे, जहरीला इंसान, स्वर्ग नरक, फूल खिले हैं गुलशन-गुलशन, मांग भरो सजना और घायल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें