फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेग्नेंसी के बावजूद करना पड़ा था रेप सीन, रात भर रोती रही थी ये हीरोइन

Sun, 26 Mar 2017 10:06 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 5
मौसमी चटर्जी
स्टार बन जाना बहुत आसान है लेकिन सीन में ढलना और कहेनुसार सीन करना वाकई टेढ़ा काम है। कई बार शूट करने में सितारों को चोट लग जाती है और कई बार वो असहज हो जाते हैं लेकिन शूटिंग नहीं रुकती।


ऐसा ही एक वाक्या अपने जमाने की टॉप की हीरोइन मौसमी के साथ घटा था। जानिए क्यों शूटिंग के वक्त छूट गए थे मौसमी के पसीने और कई दिनों तक वो बदहवास रहीं।

मौसमी चटर्जी उस वक्त टॉप की हीरोइनों में शुमार थीं और इसकी वजह थी हर किरदार को तल्लीनता के साथ निभाना। लेकिन अपने करियर में उन्हें एक ऐसा सीन करने को मिला जिसने उन्हें रुला ही दिया।

फिल्म थी 'रोटी कपड़ा और मकान'। मनोज  कुमार के लीड रोल वाली इस फिल्म में मौसमी के साथ एक रेप सीन शूट होना था।
Trending Videos
विज्ञापन

इस रेप सीन को शूट करते वक्त प्रेग्नेंट थी हीरोइन, बाद में हुआ ऐसा हाल रोने लगी

2 of 5
मौसमी चटर्जी
उस वक्त मौसमी चटर्जी प्रेग्नेंट थीं और तबियत भी ठीक नहीं रहती थी। इसलिए मौसमी इस बात को लेकर चिंता में थीं कि आखिर ये रेप सीन वो शूट कैसे करेंगी।

चूंकि सीन फिल्म के लिए बहुत जरूरी था इसलिए मना भी नहीं कर सकतीं थी। इसलिए मौसमी चटर्जी ना चाहकर भी उस रेप सीन को करने के लिए तैयार हो गईं। लेकिन इस सीन की वजह से उनकी हालत खराब हो गई थी।
विज्ञापन

इस रेप सीन को शूट करते वक्त प्रेग्नेंट थी हीरोइन, बाद में हुआ ऐसा हाल रोने लगी

3 of 5
मौसमी चटर्जी
दिन भी आ गया और माहौल भी तैयार किया गया। इस सीन को आटे के एक गोदाम में शूट किया जाना था।
सीन के मुताबिक विलेन को मौसमी चटर्जी का ब्लाउज उतारना था जबकि बाकी गुंडे उन्हें पकड़कर रखने वाले थे। इसी खींचा-तानी के दौरान मौसमी के पूरे शरीर पर खूब सारा आटा गिर गया। आटा ना सिर्फ उनके मुंह में भर गया बल्कि बालों में भी चिपक गया।

इस रेप सीन को शूट करते वक्त प्रेग्नेंट थी हीरोइन, बाद में हुआ ऐसा हाल रोने लगी

4 of 5
रेप सीन के दौरान मौसमी चटर्जी
अब जैसे-तैसे सीन तो शूट हो गया और निर्देशक को भी खूब पसंद आया, लेकिन इसके बाद मौसमी घर जाकर खूब रोईं। आटा मुंह में जाने की वजह से उनकी तबियत बिगड़ गई और खूब उल्टियां हुईं। देर रात तक मौसमी चटर्जी की नौकरानी उनके बालों में चिपके आटे को ही निकालती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस रेप सीन को शूट करते वक्त प्रेग्नेंट थी हीरोइन, बाद में हुआ ऐसा हाल रोने लगी

5 of 5
रेप सीन के दौरान मौसमी चटर्जी
मौसमी चटर्जी की हालत इतनी बिगड़ गई थी कि फिल्म का जो गाना उन पर फिल्माया जाना था उसे जीनत अमान पर फिल्माया गया। हालांकि मौसमी चटर्जी की मानें तो उनके प्रेग्नेंट होने की वजह से उस गाने में जीनत को लिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें