Swayamvar
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
किरदार : रूपा भार्गव
फिल्म : स्वयंवर (1980)
मौसमी चटर्जी का इस फिल्म में एक नया ही रूप सामने आया। वह इस फिल्म में रूपा भार्गव के रूप में एक बिगड़ैल लड़की का किरदार निभाते हुए नजर आईं। वह आदमी को आदमी नहीं समझती और उनके साथ वह जानवरों जैसा बर्ताव करती है। तब लक्ष्मण उसे सुधारने का बीड़ा उठाता है, और उसके सामने एक रईस आदमी बनकर जाता है। मौसमी चटर्जी के इस रूप की भी बहुत चर्चाएं हुईं। फिल्म में शशि कपूर, संजीव कुमार, मौसमी चटर्जी, विद्या सिन्हा, नादिरा, मदन पुरी, रंजीत, असरानी, आदि मुख्य भूमिकाओं में नजर आए।