ग्लैमर की दुनिया के सितारों में हमेशा बेहतर दिखने की होड़ रहती है। इनमें से कुछ अभिनेत्रियां अपने लुक में इतना परिवर्तन कर लेती है कि अगर उनकी पुरानी तस्वीरों को देखें तो पहचान पाना मुश्किल होता है। ऐसी ही एक अभिनेत्री हैं मौनी रॉय। टीवी से बड़े पर्दे तक का सफर तय करने वालीं मौनी रॉय जल्द ही फिल्म 'मेड इन चाइना' में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव की मुख्य भूमिका है। यह फिल्म 25 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। अब जब मौनी की फिल्म आने वाली है तो चलिए उनकी कुछ पुरानी तस्वीरों पर नजर डालते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
mouni roy
- फोटो : social media
मौनी रॉय की यह तस्वीर काफी पुरानी है। यह तस्वीर देख उनके फैंस भी धोखा खा जाएंगे। तस्वीर उनके करियर के शुरुआती दिनों की है।
विज्ञापन
3 of 6
mouni roy
- फोटो : social media
मौनी एक ट्रेंड कथक डांसर भी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में एकता कपूर के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से की थी। साथ ही मौनी रियलिटी शो 'जरा नच के दिखा' की विनर भी रह चुकी हैं।
4 of 6
mouni roy
- फोटो : social media
मौनी राय उस समय चर्चा में आईं जब उन्होंने 'देवो के देव- महादेव' में सती का किरदार निभाया था। सती के नाम से वो घर-घर में पहचानी जाने लगीं। अचानक मौनी की खूबसूरती इतनी बढ़ गई कि लोग देखते रह गए।
विज्ञापन
5 of 6
mouni roy
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मौनी ने लिप और जॉ सर्जरी करवाई है, हालांकि उन्होंने कभी खुद इस बात को नहीं कबूला लेकिन उनके पहले की फोटो देखकर आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं। लुक्स में बदलाव की इस वजह से उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था।
फिल्मों की बात करें तो मौनी ने 'गोल्ड' से बड़े पर्दे पर कदम रखा। वो 'केजीएफ चैप्टर 1' और 'रोमियो अकबर वॉल्टर' में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा मौनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' कर रही हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मुख्य भूमिका से सजी फिल्म में मौनी निगेटिव किरदार में दिखेंगी।