फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos Of The Day: साड़ी में मौनी का कातिलाना रूप और लहंगे में सारा का बोल्ड लुक, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

Thu, 25 Aug 2022 09:34 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
मौनी रॉय, सारा अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम
मनोरंजन जगत की बात हो तो इस चकाचौंध भरी दुनिया से जुड़ी खबरों से हर कोई अपडेट रहना चाहता है। दर्शक फिल्में ही नहीं, बल्कि अपने पसंदीदा कलाकारों के बारे में भी जानकारी रखना चाहते हैं कि आखिर सेलेब्स की जिंदगी में क्या कुछ चल रहा है। आज भी कई स्टार्स ने अपनी तस्वीरें साझा की हैं। तो चलिए जानते हैं सितारों ने क्या अपडेट दिया है।
विज्ञापन

2 of 11
अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आज उन्होंने इंस्टाग्राम पर काले रंग की शॉर्ट ड्रेस में अपनी तस्वीरें साझा की हैं। इन फोटोज में वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं।
विज्ञापन

3 of 11
अंजलि अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
अंजलि अरोड़ा का जब से एमएमएस लीक हुआ है, तब से वह सुर्खियों में हैं। आज अंजलि अरोड़ा हाजी अली में पहुंची थीं। इस दौरान लोग अभिनेत्री पर भड़क गए।
 

4 of 11
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर भी इन दिनों काफी एक्टिव हैं। वह सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिविटीज की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। आज उन्होंने स्वाइन फ्लू को लेकर भी वैक्सीनेशन का अपडेट दिया है। 
 
 
विज्ञापन

5 of 11
तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया
तमन्ना भाटिया भी सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। आज उन्होंने जो फोटो पोस्ट की है, उसमें वह लाइट पिंक कलर के फैदर सूट में नजर आ रही हैं। तस्वीर में अभिनेत्री बहुत खूबसूरत लग रही हैं।
 
विज्ञापन

6 of 11
नेहा शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
नेहा शर्मा भी इंस्टाग्राम पर फोटोज पोस्ट करती रहती हैं। आज उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह अपने डॉगी के साथ गार्डेन में नजर आ रही हैं। तस्वीर में अभिनेत्री बेहद प्यारी लग रही हैं।
 
विज्ञापन

7 of 11
पलक तिवारी - फोटो : social media
पलक तिवारी ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। लाइट ब्लू रंग की डीप नेक ड्रेस में अभिनेत्री बेहद प्यारी लग रही हैं। फोटोज में उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है और कैमरे के सामने पोज देती नजर आ रही हैं।
 

8 of 11
रवीना टंडन - फोटो : instagram
रवीना टंडन भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर नई-नई खूबसूरत ड्रेसेज में अपनी फोटोज साझा करती रहती हैं। आज भी वह नीले रंग के अनारकली ड्रेस में बेहद प्यारी लग रही हैं।
 

9 of 11
शमा सिकंदर
शमा सिकंदर भी इन दिनों रोज अपनी फोटोज शेयर कर रही हैं। आज जो तस्वीर सामने आई है, उसमें वह गुलाबी रंग की बिकिनी में नजर आ रही हैं। 
 

10 of 11
मौनी रॉय - फोटो : insta
मौनी राय आज अपने ट्रेडिशनल रूप में नजर आ रही हैं। फोटो में उन्होंने गोल्डन साड़ी पहन रखी है और माथे पर चौड़ा सा मांगटीका लगा रखा है। फोटो में वह बेहद प्यारी लग रही हैं।
 
विज्ञापन

11 of 11
सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान ने अपनी जो तस्वीर साझा की है उसमें वह लहंगे में बेहद बोल्ड लुक में नजर आ रही हैं। हालांकि फोटो में अभिनेत्री बहुत प्यारी लग रही हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें