फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौनी राय ही नहीं ये 4 एक्ट्रेस भी प्लास्टिक सर्जरी कराने पर हुईं ट्रोल, एक ने बिगाड़ लिया चेहरा

Thu, 06 Jun 2019 06:55 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bollywood celebs - फोटो : Self
फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेस में एक्टिंग का हुनर के अलावा खूबसूरत होना भी जरूरी होता है। ऐसे में कई हीरोइनें सुंदर दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवा लेती हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि मेकओवर के बाद ये एक्ट्रेसेस का बदला हुआ रूप फैंस को पसंद नहीं आता और उन्हें प्लास्टिक सर्जरी करवाने के लिए जबरन ट्रोल किया जाता है। हाल ही में ये आरोप झेल रही हैं मौनी रॉय। मौनी रॉय की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिनमें उनके होंठ फूले हुए दिखाई दिए। जिसके बाद यूजर्स लिखने लगे- मौनी अक्सर प्लास्टिक सर्जरी क्यों कराती रहती है? हालांकि ये पहली बार नहीं है जब प्लास्टिक सर्जरी की वजह से किसी को ट्रोल किया जा रहा हो। इससे पहले भी कई अभिनेत्रियां इस वजह से ट्रोलिंग की शिकार हो चुकी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
ayesha takia
आयशा टाकिया
सबसे पहले बात करते हैं आयशा टाकिया की। फिल्मों से दूरी और मां बनने के बाद जब आयशा टाकिया एक इंवेंट में नजर आई तो उन्हें देखकर सब चौंक गए। दरअसल उनके होंठ काफी अलग लग रहे थे। उनके होंठों को देखकर लग रहा था कि उन्होंने होंठों की सर्जरी करवाई है।
विज्ञापन

3 of 5
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा - फोटो : अमर उजाला
अनुष्का शर्मा
टीवी शो 'कॉफी विद करण' के एक एपिसोड में जब अनुष्का शर्मा आईं तो उनके होठों को लेकर सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर जो चर्चा शुरू हो गई। उससे परेशान होकर उन्होंने ट्विटर में अपनी सफाई देते हुए लिखा, मैंने कोई सर्जरी नहीं करवाई है और मेरे होठों के बदले रूप की वजह मेकअप है।

4 of 5
sara khan
सारा खान
टीवी के पॉपुलर शो 'सपना बाबुल का-बिदाई' से पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस सारा खान को उनकी लिप सर्जरी के लिए ट्रोल किया गया। उनको देख कर लग रहा था कि उन्होंने अपनी लिप की सर्जरी करवा ली हो। उनके लिप तस्वीरों में सूजे हुए दिखाई दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राखी सावंत
राखी सावंत
राखी सावंत ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'अग्निचक्र' से की थी। खुद को और आकर्षक बनाने के लिए राखी ने सर्जरी का सहारा लिया। पहले उनके होंठ काफी पतले थे, ऐसे में उन्हें थोड़ा मोटा बनाने के लिए राखी ने प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया। राखी ने कई सर्जरी करवाई है जिसकी वजह से उन्हें ट्रोलर्स प्लास्टिक की दुकान तक कह चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें