शाहिद कपूर के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाली अमृता राव 7 जून को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती हैं। बॉलीवुड की सबसे क्यूट एक्ट्रेस में से एक अमृता राव ने 'इश्क विश्क', 'विवाह' 'मैं हूं ना' जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। हालांकि अमृता का बॉलीवुड करियर कुछ खास नहीं रहा। इसके बाद उन्होंने तेलुगू सिनेमा की ओर रुख किया। अमृता राव के जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
विज्ञापन
2 of 7
prem ratan
सलमान की बहन बनने से किया था इनकार
अमृता राव ने सलमान खान के साथ काम करने से मना कर दिया था और उसके पीछे का कारण दिलचस्प है। दरअसल अमृता राव को सूरज बड़जात्या की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में सलमान खान की हीरोइन नहीं बल्कि बहन के किरदार का ऑफर आया था जिसे अमृता ने मना कर दिया और बाद में वह किरदार स्वरा भास्कर के हाथ आया।
विज्ञापन
3 of 7
ईशा देओल
जब गुस्से में ईशा को मारा था थप्पड़
'प्यारे मोहन' की शूटिंग के समय अमृता राव ने फिल्म के डायरेक्टर और क्रू मेंबर्स के सामने ईशा देओल को गाली दे दी थी। ईशा को इस बात से गुस्सा आ गया था और उन्होंने अमृता को तमाचा मार दिया था।
4 of 7
amrita rao
4 घंटे के इंटरव्यू के बाद मिली थी विवाह
बी टाउन की सिंपल ब्यूटी मानी जाने वाली एक्ट्रेस अमृता राव अपनी सादगी के लिए जानी जाती हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि शाहिद कपूर के साथ फिल्म 'विवाह' में नजर आईं अमृता राव को यह फिल्म 4 घंटे के इंटरव्यू के बाद मिली थी। फिल्म के डायरेक्टर सूरज बड़जात्या ने अमृता से मुंशी प्रेमचंद की एक किताब पढ़ने के लिए कहा था। सूरज बड़जात्या दरअसल अमृता की हिंदी चेक करना चाहते थे।
विज्ञापन
5 of 7
amrita rao
- फोटो : social media
आखिरी बार इस फिल्म में आई थीं नजर
7 साल के 'इश्क-विश्क' के बाद अमृता राव ने आरजे अनमोल से शादी कर ली थी। बता दें कि अमृता के पास तकरीबन 20 मिलियन डॉलर से ऊपर की संपत्ति है। शादी के बाद अमृता फिल्मों से दूर हैं। आखिरी बार अमृता ठाकरे फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दिकी के साथ नजर आईं थीं।
विज्ञापन
6 of 7
amrita rao
बोल्ड सीन्स को हमेशा कहा ना
अमृता को फिल्मों में बोल्ड सीन्स करना पसंद नहीं है। अमृता ने शुरू से ही कभी बोल्डनेस नहीं दिखाई इस वजह से वे अब फिल्मों में नहीं आना चाहती। उन्हें जो कम्फर्ट लगता है वो वही फिल्मों के लिए हां करती है लेकिन अब उन्हें वो कम्फर्ट जोन नहीं मिलता है। अमृता को यशराज फिल्म से एक फिल्म का ऑफर आया था। जिसमें अमृता के अपोजिट रणबीर कपूर को कास्ट किया जाना था। फिल्म के एक सीन में अमृता को रणबीर को किस करना था लेकिन इस सीन के लिए अमृता ने मना कर दिया, और जब उनकी ये शर्त नहीं मानी गई तो उन्होंने फिल्म में काम करने से ही मना कर दिया।
करीना और शाहिद के ब्रेकअप की वजह रहीं
अपने करियर में वो कभी भी किसी भी तरह के विवाद में नहीं पड़ीं, लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब उन पर करीना कपूर और शाहिद कपूर के ब्रेकअप की वजह के तौर पर उनका नाम उछला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कहा गया कि फिल्म 'विवाह' के दौरान शाहिद और अमृता राव एक-दूसरे के नजदीक आ गए थे और इसी वजह से करीना और शाहिद के बीच मनमुटाव हो गया। 'विवाह' 2006 में आई थी और उस वक्त शाहिद और करीना का अफेयर चरम पर था, लेकिन अमृता और शाहिद के लिंकअप की खबरों ने दोनों के अफेयर को खत्म कर दिया।