फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Story: पहली नजर में बिजनेसमैन के प्यार में गिरफ्तार हुईं टीवी की 'नागिन', जानें मौनी-सूरज की प्रेम कहानी

Thu, 15 Jun 2023 06:25 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मौनी रॉय और सूरज नांबियार - फोटो : अमर उजाला
प्यार इश्क मोहब्बत की बातें अक्सर होती हैं। यह वो एहसास है जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। प्यार वो अनमोल खजाना है जिसे हर कोई पाना चाहता है। प्यार के बिना जीवन बिताना कठिन हो जाता है। प्यार, ना जात पात देखता और न ही इसके लिए अमीरी गरीबी मायने रखती है। प्यार का रिश्ता काफी पवित्र रिश्ता होता है। जिसे बनाए रखने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। एक चोटी सी चूक इस पवित्र रिश्ते में दरार लाने का काम कर सकती है। हर इंसान को किसी न किसी से कभी न कभी प्यार होता है। पहली नजर में ही हम जान जाते हैं कि यही वो इंसान है जिसका साथ हम जीवनभर चाहते हैं। फिल्मी दुनिया में भी ऐसी कई हस्तियां हैं जिन्हें पहली नजर में प्यार हुआ और उन्होंने शादी कर ली। इन्हीं में से एक हैं बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा मौनी रॉय। जिन्हें सूरज नांबियार को देखते ही प्यार हो गया। दोनों की लव स्टोरी काफी फिल्मी है। आज हम अपने इस लेख के जरिए बात करेंगे इनकी प्रेम कहानी की। तो चलिए शुरू करते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
मौनी रॉय और सूरज नांबियार - फोटो : social media
पहली नजर में दिल हार बैठी थीं मौनी
साल 2019 में सूरज और मौनी की पहली मुलाकात दुबई में हुई थी। उस वक्त पहली नजर में ही मौनी को सूरज से प्यार हो गया था। दोनों ने पहले एक दूसरे को जाना, समझा और परखा फिर उसके शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। शुरुआत में मौनी ने अपने रिश्ते को दुनिया की नजरों से बचाकर रखा, वह इसपर बात करने से बचती थीं। लेकिन जब अक्सर सूरज और मौनी साथ देखे जाने लगे तो लोगों को इस बात को समझते देर नहीं लगी कि ये दोनों प्यार में हैं। उनकी डेटिंग काफी लंबे समय तक चली।
विज्ञापन

3 of 6
मौनी रॉय और सूरज नांबियार - फोटो : social media
होने लगे थे मौनी और सूरज के इश्क के चर्चे
वो कहते हैं ना कि इश्क और मुश्क छुपाए नहीं छुपते, कुछ ऐसा ही सूरज और मौनी के साथ भी हुआ। वह अपने प्यार को ज्यादा दिनों तक दुनिया की नजरों से छुपाकर नहीं रख सके। जब साल सूरज को मौनी के साथ तस्वीरों में देखा जाने लगा तो तरह-तरह की बातें शुरू हो गई। दोनों के इश्क के चर्चे होने लगे। 2021 में मौनी ने नया साल सूरज और उसके परिवार के साथ दुबई में मनाया था। मौनी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं। इसी के साथ उस वक्त कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। जिसमें मौनी सूरज के माता-पिता को मौम-डैड पुकार रही थीं और उनके साथ पार्टी कर रही थीं। इन सभी बातों से कयास लगने शुरू हो गए थे कि मौनी और सूरज रिलेशनशिप में हैं। साल 2021 में एक पोस्ट के जरिए मौनी ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था। इसके बाद से ही दोनों साथ में अपनी तस्वीरें साझा करने लगे। 

4 of 6
मौनी रॉय और सूरज नांबियार - फोटो : सोशल मीडिया
बैंकर और बिजनेसमैन हैं सूरज
अगर हम बात करें मौनी के पति सूरज की तो वह पेशे से बैंकर होने के साथ ही एक सक्सेसफुल बिजनेसमैन भी हैं। सूरज नांबियार का जन्म एक जैन परिवार में बेंगलुरु में हुआ था। उन्होंने आरडी इंजीनियरिंग कॉलेज बेंगलुरु से सिविल इंजीनियरिंग की। वहीं, सूरज ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से इन्वेस्टमेंट साइंस एंड इंटरनेशनल मैनेजमेंट में अपनी पढ़ाई की। सूरज ने मौनी से अपने रिश्ते की शुरुआत के बारे में बात करते हुए कहा था, 'मैं अपने दोस्तों के साथ एक पार्टी के दौरान चार साल पहले मौनी से मिला था, और मैं उससे अपनी आंखें नहीं हटा सका, वह बहुत खूबसूरत लग रही थी। उसके एक दोस्त ने उसके साथ बातचीत शुरू करने में मेरी मदद की। जिसके बाद हमने एक दूसरे का फोन नम्बर लिया और हमारी बातचीत शुरू हुई।

यह भी पढ़ें:  ऋचा चड्ढा को खूब आई भोली पंजाबन की याद, इसी फिल्म की शूटिंग पर मिला उन्हें सबसे कीमती तोहफा
विज्ञापन

5 of 6
मौनी रॉय और सूरज नांबियार - फोटो : सोशल मीडिया
रोमांटिक अंदाज में सूरज ने मौनी को किया प्रपोज
सूरज नांबियार ने बताया कि कैसे उन्होंने मौनी को प्रपोज किया, उसके लिए उन्होंने सरप्राइज प्लान किया था। सूरज ने बताया, 'हमारी बात होना शुरू हुई, हमने काफी लंबे वक्त तक एक दूसरे को डेट किया। एक दिन, जब मौनी, मैं और कुछ दोस्त छुट्टी पर गए, तो हमने उसके लिए थोड़ा सरप्राइज प्लान किया। उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि मैं उसे प्रपोज करने वाला हूं, लेकिन मैंने उसके पसंदीदा गाने को बैकग्राउंड में चलाने की व्यवस्था की, और बैकग्राउंड में एक खूबसूरत सूर्यास्त के साथ, मैंने उसे प्रपोज कर दिया। मौनी बहुत खुश हुईं, उन्होंने शादी के लिए हां कर दिया।'

यह भी पढ़ें: फिल्मों की शूटिंग के लिए इन सितारों ने दिया खुद का घर, चौंका देगा लिस्ट का आखिरी नाम
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मौनी रॉय और सूरज नांबियार - फोटो : Instagram
मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने 27 जनवरी 2022 में शादी की। इसी के साथ मौनी ने शादी की फोटो शेयर की थीं। उन्होंने लिखा, 'आखिरकार मैंने उसे ढूंढ लिया। हाथों में हाथ, परिवार और दोस्तों का आशीर्वाद, हम शादीशुदा हैं। आपके प्यार और दुआओं की जरूरत है। लव, सूरज और मौनी।' दोनों ने गोवा में बेहद ही खूबसूरत तरीके से शादी की थी। शादी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल थे। वहीं, आज दोनों की शादी को एक साल से ज्यादा का वक्त हो गया है। मौनी अक्सर ही सूरज के साथ रोमांटिक तस्वीरें साझा करती रहती हैं। फैंस भी दोनों की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं।

यह भी पढ़ें: टीवी की दुनिया में कमबैक कर रहीं रेखा, 'गुम है किसी के प्यार में' सीरियल में करेंगी दमदार एंट्री!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें