टीवी की 'नागिन' यानि एक्ट्रेस मौनी रॉय पिछले कुछ समय से सुर्खियों में छाई हुई हैं। कभी वो सलमान खान के साथ स्टेज शेयर करने बिग बॉस 11 में पहुंच जाती हैं तो कभी बॉलीवुड में जादू चलाने के लिए अक्षय कुमार और सलमान खान के साथ नजर आने लगती हैं। हाल ही में मौनी डायरेक्टर रीमा कागती की फिल्म 'गोल्ड' की रैप अप पार्टी में नजर आईं। इस पार्टी में उनका लुक कुछ ऐसा था जिसे देख कोई भी उनका दिवाना हो जाएगा।
पढ़ेंः पक्के सबूत: क्लीनिक में दिखी शाहरुख की बेटी, लोग करने लगे ऐसे सवाल
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
आपको बता दें कि फिल्म 'गोल्ड' की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसी के चलते एक पार्टी का आयोजन किया गया था। इस पार्टी में मौनी ब्लैक कलर की बैकलेस ड्रेस पहने पहुंची थीं। वो इस ड्रेस में काफी बोल्ड और हॉट नजर आ रही थीं।
विज्ञापन
3 of 4
उन्होंने काफी लाइट मेकअप कर रखा था और हाथ में एक छोटा पर्स ले रखा था। पार्टी में सभी की नजरें उनके तरफ ही थी। पिछले कुछ समय से मौनी बॉलीवुड में अपने जलवे दिखाने के लिए बेहद बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं। कभी-कभी तो वो कुछ ऐसी ड्रेसेज में भी पार्टी में पहुंच जाती हैं जिसे देख लोगों को शर्म आ जाती है। वैसे मौनी इन आउटफिट्स को बहुत अच्छे से कैरी करती हैं।
पढ़ेंः सस्ती ड्रेस पहन पार्टी में पहुंची सुपरस्टार नागार्जुन की बहू, शादी के बाद ऐसा हो गया हाल
गौरतलब है कि फिल्म 'गोल्ड' के प्रोड्यूसर फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी हैं। ये फिल्म 15 अगस्त, 2018 को रिलीज होगी। टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में कदम रख रही है। वो फिल्म में अक्षय कुमार के साथ के साथ नजर आएंगी।