मौनी रॉय
- फोटो : Instagram
दरअसल, मौनी रॉय ने एक लेमन कलर की लूज ड्रेस में अपने तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री बेहद खूबसूरत लग रही हैं। लाइट मेकअप और खुले बालों में मौनी का अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। मौनी अपनी बालकनी में पोज देती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मौनी ने कैप्शन में लिखा, 'ब्लूम बेबी ब्लूम।' हालांकि अभिनेत्री के कैप्शन को कुछ लोगों ने गलत पढ़ लिया।